Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Weather News: देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, दिल्ली से महाराष्ट्र

Weather News: देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, दिल्ली से महाराष्ट्र तक बदला मौसम का मिजाज, IMD का अलर्ट जारी

देश के में मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। यूपी में भी मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों भारी बारिश देखी जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो 11 अक्टूबर तक हल्की बारिश जारी रहेगी। इस दौरान मौसम विभाग द्वारा बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं हरियाणा में 8 और 9 को बारिश की होगी। वहीं पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 8-11 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में 10 -11 अक्टूबर को तक भारी बारिश की आशंका है। राजधानी दिल्ली में 3-4 दिन हल्की से मध्यम बारिश होने से मौसम मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि मुंबई में 8 अक्टूबर को गरज के साथ भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने शहर के आसपास के जिलों जैसे ठाणे, पालघर और कोंकण आदि में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा और बिहार में भी 9-10 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 9 से 11 अक्टूबर को  भारी बारिश की संभावना है। 8 और 9 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

इन हिस्सों में भारी बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना रहा है।

अगले 24 घंटों में उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल,असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Exit mobile version