Site icon News1India

Weather Updates: ठंड का सितम रहेगा जारी, अगले दो दिनों में गिरेगा पारा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी होने के आसार

उत्तर भारत में शीतलहर से अब थोड़ी फिलहाल राहत है। लेकिन शुक्रवार सुबह 5:30 बजे राजधानी दिल्ली में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। लेकिन मौसम विभाग के माने तो अगले दो दिनों में फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 जनवरी के बीच पारा 5 डिग्री तक नीचे आ सकता है। मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि पश्चिमी विभोक्ष जारी है जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

बर्फबारी होने की संभावना

बता दें कि 13 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग अलग स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आस पास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बारिश होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली में गुरुवार को कई इलाकों में हल्की बारीश हुई थी। तापमान की बात करें तो राजधानी दिल्ली का तापमान शुक्रवार सुबह 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पालम में दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 11 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शीतलहर से अबी राहत नहीं

15 से 18 तारीख को उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति रहेगी जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग अलग हिस्सों में शीतलहर की संभावना है। वहीं कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से में 13 और 14 जनवरी को मध्य प्रदेश में 16 और 17 जनवरी शीतलहर पड़ने का अनुमान लगाया गया है.

Exit mobile version