JDU के नेता निखिल मंडल ने इंडिया गठबंधन की मांग को लेकर क्या कहा ?

JDU

विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ चुका है जिसमें साफ-साफ पता चल चुका है कि कांग्रेस तीन राज्यों से हार चुकी है और तेलंगाना में अपना विजय हुई है। बता दें हाल ही में JDU के महासचिव निखिल मंडल ने एक्स पर पोस्ट करके कांग्रेस को बहुत बड़ा तंज कसा है। जिसमें वह इंडिया गठबंधन को लेकर एक बड़ी मांग कर रहे हैं।

जेडीयू निखिल मंडल ने कहा..

जनता दल यूनाइटेड ने महासचिव निखिल मंडल ने हाल में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह कांग्रेस को तंज कस रहे है। निखिल मंडल कहते है कि “इंडिया गठबंधन को अब आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के अनुसार चलना चाहिए। कांग्रेस 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त होने की वजह से इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं दे पा रही थी। अब तो कांग्रेस चुनाव भी लड़ ली, रिजल्ट भी सामने है। याद रहे नीतीश कुमार जी इंडिया गठबंधन के सूत्रधार है और वही इस नैया को पार करा सकते हैं।“

यह भी देखें:- Telangana Elections 2023 Results : तेलंगाना की किस सीट से कौन आगे | Telangana Elections |

निखिल मंडल इंडिया गठबंधन से यह मांग कर रहे है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस गठबंधन का मार्गदर्शन करें। कांग्रेस पार्टी हाल में विधानसभा चुनाव में व्यस्त थी और वह इंडिया गठबंधन में ध्यान नहीं दे रही। जिस चलते वह इंडिया गठबंधन से यह मांग कर रही है।

इंडिया गठबंधन की अगली बैठक की घोषणा

विधान सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसमें उन्होंने इंडिया गठबंधन की अगली बैठक का ऐलान किया है। बता दें यह बैठक 6 दिसंबर को होगी, जिसमें विपक्षों दलों के नेता शामिल होगें। मल्लिकार्जुन ने सभी नेताओं को कॉल करके इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि यह बैठक महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि यह 5 राज्यों के चुनाव (राजस्थान, मिजोरम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्यप्रधेश) के नतीजे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते है।

यह भी पढ़े:- Election: बड़े जीत की ओर बीजेपी अग्रसर, प्रह्लाद जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को वोट मिला

Exit mobile version