Site icon News1India

Azamgarh: बिजली खराब होने से आया गुस्सा तो पत्नी पर बांका से किया वार, हुई मौत , पुलिस कर रही मामले की जांच

आजमगढ़ शहर के समीप व कंधरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदारपुर गांव में घर की बिजली खराब हो जाने से गुस्साए में आए पति ने पत्नी को बांका से वार कर मार डाला। घटना बीती रात की बताई जा रही है। घटना के तत्काल बाद पीड़िता को परिवार व पास पड़ोस के लोग आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए थे। लेकिन उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

जानें क्या है पूरा मामला

इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हो गया था। पति नशे की हालत में था जिससे उसने लाठी से वार कर दिया। महिला की मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मृतका का नाम सुनीता 42 वर्ष है जबकि उसका पति मुन्ना राम है। सुनीता की पुत्री अनुष्का ने बताया कि वह घर में कपड़ा ढूंढ रही थी तभी उसके पिता आए और गुस्सा हो कर पूछने लगे कि बिजली क्यों गड़बड़ है क्यों नहीं आ रही है। उसने बताया कि पता नहीं क्यों नहीं आ रही है। इसके बाद उसके पिता बांका लेकर सब को मारने के लिए दौड़ा पड़े। अनुष्का ने बताया कि वह भाग कर दूसरी तरफ चली गई थी। थोड़ी देर बाद घर का ही लड़का जब आकर बताया कि उसकी मां को उसके पिता बुरी तरह से मारे रहे हैं। तब भी वह नहीं उतना समझ पाई। यह जानकारी मिलते ही चाचा और अन्य लोग उसकी मां को जिला अस्पताल ले गए हैं। बाद में पता चला कि उनकी मौत हो गई है।

Exit mobile version