Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
'जिन्होंने राम को कोसा, जनता ने उन्हें कहां पहुंचा दिया'..., यूपी विधान परिषद

‘जिन्होंने राम को कोसा, जनता ने उन्हें कहां पहुंचा दिया’…, यूपी विधान परिषद में सपा पर बरसे सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ विधान परिषद को संबोधित किया। इस दौरान वह बजट पर चर्चा करते हुए सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश से माफियाओं को सफाया कर रहे हैं, लेकिन पहले की सरकारों में तो अपराधी संगठित तौर पर काम कर रहे थे। यही वजह है कि आज प्रदेश में रिकॉर्ड निवेश आ रहा है। उन्होंने परिषद में कहा कि 6 साल में यूपी का बजट दोगुना हुआ है। हम विकास की बात करते हैं और ये जाति की बात करते हैं।

हमने चुनौतियों को स्वीकार है– सीएम योगी

वहीं पहले यूपी के युवाओं के आगे पहचान का संकट था। लेकिन अब हर वर्ग के बजट में ख्याल रखा जा रहा है। हमने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा है। हमारी सरकार हाथ पर हाथ रखने की बजाए चुनौतियां स्वीकार करती है। 6 साल पहले तक अपराधियों का बोलबाला था, क्योंकि यूपी में पहले संगठित अपराध था। सपा सरकार के समय घोटाले होते थे।

विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा कि पिछली सरकारें सिर्फ घोषणाएं करती थी। पहले विकास का पैसा चोरी होता था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश सही दिशा में आगे बढ़ चुका है। 10 सेक्टरों पर लगातार विकास कार्य हो रहा है। वहीं 2017 के पहले तक स्कूलों की स्थिति बदहाल थी। पहले बच्चियां नंगे पैर स्कूल जाती थीं। उनके पास पहनने के लिए जूते- चप्पल नहीं थे। आज बच्चों के खाते में सीधे पैसे दिए जा रहे हैं। अब गरीब बच्चों को उत्तम शिक्षा मिल रही है।

सीएम ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए विपक्ष पर वार किया। उन्होंने कहा कि ‘जिन्होंने राम को कोसा, जनता ने उन्हें कहां पहुंचा दिया।’ विरासत पर तो गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।

Exit mobile version