Site icon News1India

Saket Court Firing: दिल्ली की घटना पर CM अरविंद केजरीवाल ने किसे कहा इस्तीफा देने के लिए?

दिल्ली में अब गुंडों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली के साकेत कोर्ट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां खुलेआम बरसाई गई हैं। इस घटना में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई हैं। वारदात के बाद घायल महिला को वकीलों ने तुरंत अस्पताल में भरती कराया है।वहीं उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के शरीर में गोली लगी है। इसी कड़ी में दिल्ली CM केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के जरिए उन्होंने एलजी का नाम लिए बगैर ही उनसे इस्तीफा मांग लिया है।

केजरीवाल का ट्वीट

दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

क्या है पूरा मामला

ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी वकीलों के भेष में कोर्ट परिसर में दाखिल हुए थे। इस घटना से रोहिणी कोर्ट में हत्याकांड को अंजाम दिया जाने के बाद अदालत परिसर की कड़ी सपरक्षा के जो दावे किए गए थे वो अब धव्स्त होते नजर आ रहे हैं। वीडियों में साफ दिखाया जा रहा है कि महिला के पेट में गोली लगी है। जिसके बाद वह दर्द के कारण रोती-कराहती हुई दिख रही है। इसी दौरान वकील, घाटल महिला को फौरन अस्पताल ले जाते हुए दिख रहे हैं। गोली चलाने की घटना के बाद कोर्ट परिसर में सनसनी छा गई।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में कुल 4 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से एक गोली महिला के पेट में लग गई। इस वारदात के बाद कोर्ट की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हमलावर कोर्ट परिसर में पिस्टल लेकर कैसे पहुंच गया, ये सवाल सिक्योरिटी के दावों की पोल खोल रहा है।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version