Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
26 जनवरी की तारीख को ही क्‍यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, जानें इतिहास और महत्व

Republic Day 2023: 26 जनवरी की तारीख को ही क्‍यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, जानें इतिहास और महत्व

हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय लोगों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शकातीर को भी चिन्हित करता है। इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इस बार देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

जैसा का हम सभी जानते है की गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल राजधानी दिल्ली में लाल किले पर झंडा फरहाया जाता है। इस दिन देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। स्कूलों में बच्चे कई प्रोग्राम करते है। देश के लिए गणतंत्र दिवस किसी राष्ट्रीय पर्व से कम नहीं। इस दिन नेशनल हॉलीडे होता है। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक राजपथ पर बेहद भव्य और आकर्षक परेड होती है। वहीं भारतीय राष्ट्रपति इस दिन राजपथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। कार्यक्रम के दौरान देश की संस्कृति विरासत को प्रदर्शित किया जाता है। भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना भी इस दिन कुछ मौत को मात देने वाले स्टंट दिखाती हैं।आइए जानते है 26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस?

26 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं गणतंत्र दिवस?

जब अंग्रेजों से देश को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली थी, तब तीन साल बाद देश में भारत का संविधान लागू किया गया था। यानी की 1950 में संविधान लागू किया गया था । भारत में 26 जनवरी 1950 को देश भर में प्रथम गणतंत्र दिवस मनाया गया था। भारतीय संविधान भी इसी दिन लागू हुआ था। बता दें कि डॉ. भीम राव अंबेडकर ने संविधान को ड्राफ्टिंग कमेटी की अध्यक्षता की थी। 26 जनवरी 1950 को ही देश को पूर्ण रूप से गणतंत्र यानी गणराज्य घोषित किया गया था। वहीं इससे एक साल पहले 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने देश के संविधान को भी अपनाया था। गणतंत्र दिवस इसलिए भी 26 जनवरी को मनाते हैं, क्योंकी इसी दिन वर्ष 1930 में भारतीय नेशनल कांग्रेस ने देश के पूर्ण रूप से आज़ाद होने की घोषणा की थी। पूर्ण स्वराज घोषित करने की तिथि 26 जनवरी 1930 को काफी महत्वपूर्ण माना गया और इसलिए 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया, जिसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में घोषित किया गया और इस दिन को मनाया किया जाने लगा। वहीं इस दिन भारतीय राष्ट्रपति ने देश के योग्य नागरिकों को राष्ट्र में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। वीर जवानों को परमवीर चक्र, वीर चक्र और अशोक चक्र भी प्रदान किया जाता है। गणतंत्र दिवस परेड का लाइव वेबकास्ट उन लाखों लोगों के लिए भी सुलभ बनाया गया है जो इंटरनेट या टीवी पर परेड देखना चाहते हैं।

Exit mobile version