Site icon News1India

मणिपुर हिंसा को लेकर क्यों चुप है प्रधानमंत्री मोदी.. बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी विपक्ष पर हमला बोलने से कभी नहीं कतराते हैं। इसी कड़ी में अब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हमला बोला है। मणिपुर मे हो रही हिंसा को लेकर यूरोपीय यूनियन की संसद में चर्चा हुई। जहां राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया। इसके साथ ही उन्होंने फ्रांस दौरे पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को फ्रांस के नेशनल डे पर मुख्य अतिथि बनाए जाने का कनेक्शन राफेल डील से बताया है।

क्या बोले राहुल?

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मणिपुर जल गया.. यूरोपीय यूनियन की संसद में भारत के आंतरिक मुद्दे पर भी चर्चा हुई लेकिन प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं..उन्होंने आगे लिखा कि इस बीच राफेल ने उन्हें बैस्टिल डे का टिकट भी दिला दिया।

शनिवार को ही भारत सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए फ्रांस से 26 नेवल राफेल फाइटर जेट खरीदने के फैसले की जानकारी साझा की। इसके तहत भारतीय नेवी को फ्रांस की दसॉ एविएशन से 26 नए एडवांस राफेल फाइटर जेट मिलेंगे। ये राफेल खास तौर पर नेवी की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। इन लड़ाकू विमानों के सफल ट्रायल के बाद सरकार द्वारा इन विमानों की खरीद पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया।

क्यों हुई मणिपुर में हिंसा?

मणिपुर में हिंसा शुरु हुई 3 मई से, जब मैतई समाज और कुकी समुदाय के बीच विवाद हो गया। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (ATSUM) द्वारा ‘आदिवासी एकता मार्च’ निकाला गया। इसी रैली में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा हो गई। शाम तक हालात बद से बद्दतर हो गए और राज्य सरकार ने केंद्र से मदद मांगी। आपको बता दें, रैली मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के खिलाफ निकाली गई थी।

मैतई समुदाय लंबे समय से एसटी के दर्जे की मांग कर रहे हैं। इसके बाद मणिपुर हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर विचार करने को कहा, इसके लिए अदालत ने चार हफ्ते का समय दिया। इसके बाद नागा और कुकी समाज भड़क गए।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version