Saturday, March 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

महिला साहित्यकार को मिली एसिड अटैक की धमकी, बेटी संग खुद को किया घर में कैद

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
September 12, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, बरेली, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के बरेली में साहित्यकार कविता अरोड़ा को एसिड अटैक की धमकी भरी कॉल आई है। इस धमकी भरे कॉल के बाद उन्होंने घर से निकलना बिल्कुल बंद कर दिया है।

पद्मश्री और प्रख्यात क्लासिकल गायक उस्ताद राशिद खां की अकादमी में डीन पद पर कार्यरत साहित्यकार डॉक्टर कविता अरोड़ा को एसिड अटैक और उनका घर जलाने की धमकी मिली है। धमकी भरे कॉल के बाद साहित्यकार कविता अरोड़ा ने पुलिस के सीनियर अफसरों से मदद की गुहार लगाई है। जिसके बाद बरेली के इज्जतनगर पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। धमकी के बाद कविता अरोड़ा ने अपनी बेटी के साथ खुद को घर में कैद कर लिया है। वह फोन रिसीव करने से भी डर रही हैं। बरेली की महानगर कॉलोनी निवासी डॉ. कविता अरोरा के पति नेवी में कैप्टन हैं। उनकी बाहर तैनाती होने के चलते डॉ. कविता अपनी बेटी के साथ घर पर रहती हैं।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

उन्होंने इज्जतनगर पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि वह प्रख्यात क्लासिकल गायक उस्ताद राशिद खां की अकादमी में डीन पद पर कार्यरत हैं। कल रात एक अज्ञात कॉलर ने चार-पांच बार फोन कॉल करके धमकाते हुए कहा कि तुम मुस्लिमों के साथ काम करना छोड़ दो, वरना तुम पर एसिड अटैक कर दिया जाएगा और घर में आग लगा दी जाएगी। धमकी भरे कॉल के बाद साहित्यकार कविता बेहद परेशान हैं।

पीड़ित कविता अरोड़ा ने कहा कि आरोपी की हरकत से वह परेशान हैं। उन्होंने बताया कि, ‘साहित्य जगत से जुड़े होने के नाते हमेशा ही सरकारी मंचों पर प्रस्तुति दी। किसी पार्टी के पक्ष-विपक्ष में नहीं हूं। मेरा लेखन और काव्यमंच व्यावसायिक नहीं है। जिससे समाज और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, ऐसे में हतोत्साहित करना ठीक नहीं है। कविता ने आरोपित की हरकत से बेहद डरे होने की बात कही है।

बरेली के इज्जतनगर पुलिस के एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र की महानगर कालोनी निवासी साहित्यकार कविता अरोड़ा ने शिकायत की है कि उनको फोन पर एसिड अटैक और घर जलाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर को सर्विलांस की मदद से ट्रेस किया जा रहा है। धमकी देने वाले शख्स को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला के घर की तरफ पुलिस का मूवमेंट भी बढ़ाया गया है।

Tags: acid attackacid attack news upBJPcmyogiDr. Kavita aroraNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Next Post

Hardoi: जमीन की पैमाइश करने गए प्रधान पुत्र को चप्पलों से पीटा, 4 महिलाओं के खिलाफ FIR

Ghaziabad: बैंक कर्मचारी बन युवक ने WhatsApp से ऐसे की ठगी, जानें क्या है पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist