मां की हत्या करने के बाद सूटकेस में शव लेकर पुलिस थाने पहुंची महिला, कबूल किया अपना जुर्म

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां सोमवार को 39 साल की एक महिला जो कि फिजियोथेरेपिस्ट है.. उसने पहले अपनी मां की हत्या की और फिर शव को बैग में भरकर थाने पहुंची। सूटकेश में शव को देखकर हर कोई शॉक्ड था। यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट से सामने आई है। आरोपी महिला का नाम सेनाली सेन है।

मामले की जांच कर रही है पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सेन और उसकी मां के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में महिला ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक महिला फिजियोथेरेपिस्ट ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला के अनुसार उसकी मां और उसके बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे।

महिला को किया गिरफ्तार

थाने पहुंची महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के आईपीसी की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ। इस केस को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं। कहीं महिला पुलिस को गुमराह करने की कोशिश तो नहीं कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उस सूटकेस का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें महिला शव को भरकर थाने पहुंची थी।

आरोपी महिला शादीशुदा थी। वो फ्लैट में अपनी मां के साथ रहती थी। घटना के वक्त उसका पति घर पर नहीं था। महिला की सास भी घर पर मौजूद थी.. बावजूद उसके उसे घटना की भनक भी नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

 

Exit mobile version