Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
बृजभूषण शरण सिंह के चरित्र को लेकर किया गया ये दावा, अनुराग ठाकुर पर दागे सवाल

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के चरित्र को लेकर किया गया ये दावा, अनुराग ठाकुर पर दागे सवाल

कुश्ती खिलाड़ियों के आरोपों के बीच रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अद्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने समर्थन किया है। अक्सर अपने बायानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने समर्थन किया है। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि उन पर लगाए गए तमाम आरोप गलत है। मैं उनसे कई बार मिला हूं। वो ऐसे चरित्र के व्यक्ति नहीं है। बृजभूषण का समर्थन करते हुए उन्होने खल अनुराग मंत्री ठाकुर पर भी सवाल खड़े कर दिए।

बता दें कि बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने साफ कहा है कि बृजभूषण सिंह के ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। बृजभूषण सिंह से वे कई बार मिले हैं। वे ऐसे चरित्र के व्यक्ति नहीं हैं। खिलाड़ियों को अपने संघ पर भरोसा रखना चाहिए, संघ के अध्यक्ष के बारे में ये कह देना गलता है कि वह उन्हें जेल भिजा कर रहेंगे। बसपा सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि उनके पास खेल के लिए समय ही नहीं है। वे सिर्फ सूचना प्रसारण मंत्रालय में ही समय देते हैं। इससे खेल का बेड़ा गर्क हो रहा है।

सांसद श्याम सिंह यादव ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी नहीं छोड़ा। कहा कि उनके पास खेल के लिए समय नहीं है। वह सिर्फ सूचना प्रसारण मंत्रालय में ही डूबते-उतराते रहते हैं। खेल का बेड़ा गर्क हो रहा है। नेशनल राइफल एसोसिएशन का भी बुरा हाल है।

पीएम पद के लिए राहुल गांधी राइट चॉइस

सांसद श्याम सिंह यादव राहुल गांधी की तारीफ करते नज़र आए। उन्होंने कहा कि भले ही एक पार्टी द्वारा उन्हें पप्पू कहा जा रहा हो, लेकिन वह अब पप्पू नहीं हैं। व्यक्ति सीखते-सीखते आगे बढ़ जाता है। राहुल गांधी ने कई बार कहा कि उनसे कोई भी बहस कर ले, लेकिन कोई तैयार नहीं होता। वे राहुल गांधी को जानते हैं। उनसे बात होती रहती है। प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी एक बेहतर विकल्प हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार और ममता बनर्जी भी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं।

Exit mobile version