Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Wrestlers' Protest: जंतर-मंतर पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

Wrestlers’ Protest: पहलवानों को मिला नवजोत सिंह सिद्धू का साथ, जंतर-मंतर पहुंचे नेता

Wrestlers' Protest: पहलवानों को मिला नवजोत सिंह सिद्धू का साथ, जंतर-मंतर पहुंचे नेता

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पहुंचे। पिछले कई दिनों से पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब पहलवानों का साथ देने नवजोत सिंह सिद्धू जंतर मंतर पहुंचे हैं।

थोड़ी देर पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने पहलवानों का समर्थन करते हुए अपने ट्वीट किया था और लिखा था- “Will join the “सत्याग्रह” at Jantar Mantar around noon today !!”इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि 9 नामी महिलाओं द्वारा शिकायत की फिर भी कोई FIR दर्ज नहीं की गई। ये भारतीय इतिहास में समय के गाल पर एक आंसू है।

पहलवानों को मिला इनका समर्थन

ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने भी पहलवानों का साथ दिया और कहा यह देखकर मन दुखी होता है कि एथलीट न्याय के लिए सड़क पर बैठे है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर देश का नाम रोशन किया है। पहलवानों के साथ ऐसा मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है। ऐसे में इन लोगों को न्याय जरूर मिलना चाहिए। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर ने पहलवानों का समर्थन किया और कहा हमारे देश की वो बेटियां जिन्होंने देश को मान सम्मान और कई मेडल दिलवाए.. और आज वह जंतर-मंतर पर धरने पर बैठीहैं। जहां महिलाओं को देवी कहा जाता है वहां वो न्याय की भीख मांगती हुई दिख रही है। क्या यह सही है गृहमंत्री और खेल मंत्री इनकी गुहार जरूर सुने। वहीं इसी कड़ी में पहलवानों को साथ देने नवजोत सिंह सिद्धू भी जंतर-मंतर पहुंच गए हैं।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version