Site icon News1India

बिजनौर के नगीना में अवैध तमंचे के साथ युवक ने किया डीजे पर डांस, पुलिस ने किया पिता को गिरफ्तार

आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है, वहीं आज युवक भी वायरल होने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। इसी कड़ी में बिजनौर के नगीना से भी एक वीडियो सामने आया है, जहां एक लड़के का डीजे पर अवैध तमंचे के साथ नाचते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बिजनौर के नगीना देहात ग्राम हेज़रपुर में अवैध तमंचे के साथ युवक ने डीजे पर डांस किया.. जिसके बाद पुलिस ने युवक के पिता को गिरफ्तार कर लिया। आइये आपको बताते हैं ये पूरा मामला क्या है।

जानिए पूरा मामला?

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का डीजे पर अवैध तमंचे के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया। फिर पता चला कि जिस तमंचे के साथ युवक डीजे पर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है वह तमंचा युवक के पिता परशुराम ने अपने दामाद से लिया था। बेटे की तमंचे के साथ डीजे पर डांस की वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

परशुराम उस तमंचे को छुपता छुपाता खेत में फेंकने ले जा रहा था, लेकिन उसकी ये कोशिश नाकामयाब हो जाती है। फिर पुलिस पुलिस तमंचे के साथ युवक के पिता को मौके से गिरफ्तार कर लेती है। पिता की गिरफ्तारी के बाद परशुराम का बेटा घर से फरार हो जाता है। पुलिस का कहना है परशुराम के बेटे की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

 

 

Exit mobile version