Site icon News1India

Baghpat News: होली में दोस्त के साथ पहले पी शराब, फिर आपस में हुई नोकझोंक, थोड़ी देर बाद खून से लथपथ मिला युवक

होली का त्योहार रंगो का त्योहार होता है पर कई लोग होली के त्योहार में एक दूसरे के ही दुश्मन बन बैठते हैं। बात दें ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बागपत में एक युवक को रात में घर से बुलाया और फिर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में कोहरम मच गया है। वहीं युवक के परिजन भी भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते हैं स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। ये घटना बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव की है। वहीं खबर के मुताबिक गांव का रहने वाला 23 साल का विक्की पुत्र स्वर्गीय प्रमोद बुधवार होली के बाद शाम को गांव के रहने वाले अपने दोस्त के बुलाने पर उसके घर गया। वहीं देर शाम तक वो उसके साथ घर पर बैठकर ही शराब पी रहा था। इसी दौरान के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी शख्स ने विक्की पर चाक्कू से हमला कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

उसने विक्की पर चाकू से से कई वार किए, जिससे विक्की ने घटनास्तल पर ही दम तोड़ दिया। विक्की की हत्या के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। जब कापी देर तक विक्की अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं परिजन जब दोस्त के घर पहुंचे तो विक्की का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। वहीं सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विक्की के शव को बिना पंचनामा भरे ही कब्जे में लिया. जिस पर परिजन भड़क गए और पुलिस के साथ उनकी जमकर नोंकझोंक हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के पिता की भी करीब 14 साल पहले हत्या कर दी गई थी। विक्की की हत्या भी पुरानी रंजिश से जोड़कर देखी जा रही है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

Exit mobile version