Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
काला चश्मा, कोर्ट पैंट, जेड प्लस सुरक्षा के साथ चलने वाला महा ठग गिरफ्तार

काला चश्मा, कोर्ट पैंट, जेड प्लस सुरक्षा के साथ चलने वाला महा ठग गिरफ्तार, खुद को PMO का बड़ा अफसर बताकर कई बैठकें भी कीं

जेड प्लस सुरक्षा के साथ, एक बुलेटप्रुफ महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी, पांच सितारा होटल में अधिकारीक प्रवास की सुविधा…, और भी बहुत कुछ, मस्त ऐशों आराम की जिंदगी जी रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि ये फेक ड्रामा इतने दिनों तक नहीं चल पाना है। बता दें कि जम्मू- कश्मीर में पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को PMO का अफसर बताता था। गुजरात के रहने वाले इस शख्स का नाम किरण भाई पटेल है। वह खुद को PMO का एडिशनल डायरेक्टर बताता था। इतना ही नहीं ठग ने जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ SUV की सुविधाएं भी ले रखी थी। वह हमेशा फाइव स्टार होटल में रुकता था।

सभी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाने वाला ठगी गिरफ्तार

शक होने पर पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी अफसर निकला। उसे 10 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इसे सीक्रेट रखा गया। जेके पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार का खुलासा किया। ठग ने ट्विटर बायो में लिखा है कि उसने PhD कर रखी है। हालांकि पुलिस उसकी डिग्री को लेकर भी जांच कर रही है। किरण पटेल ने जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा फरवरी में की थई। इस दौरान उसने सभी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाया। ठग ने अपने ट्वीटर हैंडल में जम्मू कश्मीर दौरे के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। उसके साथ CRPF के जवान भी नजर आ रहे हैं।

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, किरण पटेल ने गुजरात से अधिक पर्यटकों को लाने के तरीके को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें भी की थी। दूधपथरी को टूरिज्म स्पॉट बनाने के बारे में भी उसने चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, ठग के बारे में जेके पुलिस को खुफिया एजेंसी ने अलर्ट किया था। इसकी के बाद ही उस पर कड़ी नजर रखी गई। जैसे ही वह दोबारा जम्मू-कश्मीर दौरे पर गया उसे अरेस्ट कर लिया गया। किरण भाई पटेल पर IPC की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version