Site icon News1India

दिल्ली में 325 नकली पासपोर्ट के साथ पकड़ाया जाकिर, जाली पासपोर्ट बनाकर बनाता था वेबसीरीज

दिल्ली पुलिस की आईजीआई यूनिट ने एक बहुत बड़े अंतर्राष्ट्रीय जाली पासपोर्ट और वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मास्टरमाइंड जाकिर समेत 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इन लोगों के पास से 325 नकली पासपोर्ट बरामद हुए हैं। इसके अलावा चीन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के वीजा भी बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं अन्य देशों सहित 175 नकली वीजा बरामद हुए हैं। आईजीआई एयरपोर्ट DCP तनु शर्मा ने यह जानकारी दी है।

ये रैकेट कितना बड़ा था इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 325 जाली पासपोर्ट, 175 से ज्यादा फर्जी वीजा बरामद हुए हैं जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और चीन के वीजा भी शामिल हैं। इसके अलावा इन लोगों के पास से 1200 रबर स्टाम्प, 12 प्रिंटर, एक पॉलीमर स्टाम्प मशीन (फोटो की एक्सूरेसी बदलने वाली मशीन) और अल्ट्रा वायलेट लाइट मशीन बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक इस रैकेट का मास्टर माइंड जाकिर वेबसीरीज में पैसे इन्वेस्ट करता था। दिल्ली पुलिस की आईजीआई यूनिट फर्जी पासपोर्ट के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। अभी एक हफ्ते पहले ही फर्जी पासपोर्ट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक एजेंट था तो दूसरा यात्री था। ये लोग जाली पासपोर्ट तैयार करके लोगों को विदेश भेजने का काम करते थे।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में 4 बांग्लादेशियों समेत 6 लोगों की गिरफ्तार किया था। इस मामले पर पुलिस उपायुक्त तनु शर्मा ने कहा था कि लोगों को विदेश भेजने के बहाने ठगने वाला एक सिंडिकेट दुनिया भर में सक्रिय है। इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया था।

Exit mobile version