Sunday, November 9, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सोना-चांदी की बड़ी चमक, MCX पर बढ़े दाम, जानें अपने शहर में आज के ताजा 

गुरुवार को सोना-चांदी महंगे हुए। मुंबई में आज 22 कैरेट सोने का भाव 92,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

Gulshan by Gulshan
August 14, 2025
in Latest News
Gold Rate Today
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Rate Today : गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। इस बढ़त के पीछे अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों में नरमी, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं अहम वजह रहीं। मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 92,890 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि 24 कैरेट सोना 1,01,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी की कीमत 1,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रही।

MCX पर भी दिखा तेजी का रुख

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज की ट्रेडिंग में तेजी का माहौल बना रहा। 5 अगस्त 2025 को डिलीवरी वाला सोना वायदा 0.03% चढ़कर 1,00,219 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। इसी तरह, 5 सितंबर 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.17% की बढ़त के साथ 1,15,220 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

RELATED POSTS

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

November 7, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

November 5, 2025

देशभर में सोने के ये रहे दाम

देश के विभिन्न शहरों में आज सोने के रेट में बढ़ोतरी देखी गई।

  • मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,01,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

  • अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,390 रुपये और 22 कैरेट का भाव 92,940 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

  • जयपुर में आज 24 कैरेट सोना 1,01,490 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी बरकरार

ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में तेजी लगातार तीसरे दिन जारी रही। गुरुवार को हाजिर सोना 0.4% बढ़कर 3,367.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.3% की बढ़त के साथ 3,416.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इस तेजी को सपोर्ट मिला अमेरिकी फेड द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती की अटकलों से।

यह भी पढ़ें : UP के हर जिले में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, तकनीकी शिक्षा…

महंगाई के दबाव में कमी के चलते डॉलर कमजोर हुआ है, जिससे अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए सोना अधिक आकर्षक हो गया है। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड भी एक हफ्ते के निचले स्तर पर बना हुआ है। आर्थिक अस्थिरता और ट्रंप सरकार द्वारा प्रस्तावित नए टैरिफ के कारण फेड द्वारा सितंबर में ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट तक की कटौती की उम्मीद जताई जा रही है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भी ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं, जिससे सोने में निवेश का रुझान और तेज हो गया है।

Tags: Gold Rate Today
Share197Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

by Gulshan
November 7, 2025

Gold Rate Today : देश में सोने की गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। लगातार चार दिनों तक भाव...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

by Gulshan
November 5, 2025

Gold Rate Today :  मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। 24 कैरेट, 22...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : आज सुबह 24K से 14K तक के ताज़ा सोने के दाम, देखें 1 नवंबर 2025 को किस भाव पर मिल रहा है सोना!

by Gulshan
November 1, 2025

Gold Rate Today : सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी कीमतों में तेजी...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में लगातार देखने को मिल रही गिरावट, 30 अक्टूबर को जानें आपके शहर में सोने के ताजा भाव…

by Gulshan
October 30, 2025

Gold Rate Today : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा का असर अब भारतीय बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा...

Gold Rate Today

Gold Rate Today : यूपी में अचानक गिरे सोने के दाम, जानें क्या कहते हैं नोयडा में गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट ?

by Gulshan
October 28, 2025

Gold Rate Today : अगर आप आज गोल्ड शॉपिंग करने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी से पहले सोने की...

Next Post
SC

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 14 अगस्त की सुनवाई में गरमाई बहस

FASTag Annual Pass India benefits and application process

15 अगस्त से शुरू होगी FASTag वार्षिक पास सुविधा, इन वाहनों को नहीं मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version