Gujarat Polls 2022: असम के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान.. अगर हिंदू एक शादी करता है, तो बाकि धर्म के लोगों को भी 1 ही करनी पड़ेगी

1 दिसंबर को गुजरात में पहले चरण में मतदान होने वाले है। चुनाव में सिर्फ एक सप्ताह ही शेष है। जिसके चलते हर दल ने वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगा हुआ है। वहीं गुजरात चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने में जुटे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समान नागरिक संहिता का मुद्दा छेड़ दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दौरान कहा, ” देश में एक व्यक्ति 2-3 शादी कर लेता है। देश में अगर हिंदू 1 शादी करता है तो बाकि धर्म के लोगों को भी 1 ही शादी करनी चाहिए। इसलिए मैं आज ये बोलता हूं कि देश को समान नागरिक संहिता कानून चाहिए।”

मुख्यंमत्री की लव जिहाद के खिलाफ कानूनी मांग

गुजरात चुनाव में असम के मुख्यंमत्री ने श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का जिक्र भी कर दिया। उन्होंने बोला एक हिंदू लड़की के 35 टुकड़े कर एक मुस्लिम युवक ने उसके साथ जो किया वो देश में लव जिहाद जैसी परिस्थति को दर्शाता है। हिमंत बिस्वा बोलें देश में ऐसे कई आफताब हैं इसलिए लव जिहाद के खिलाफ कानून बनना बेहद जरुरी है। आपको बता दें, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा अपनी हिंदुत्व पहचान के लिए देशभर में छाए हुए हैं। जिसके चलते वो हिंदूवादी संगठनों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

आपको बता दें कि अपने भाषण के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ” देश में महिलाओं का सम्मान होना बेहद जरुरी है। अगर हमारे घर में 1 बेटा और 1 बेटी है तो दोनों को एक जैसा समान अधिकार मिलना चाहिए। देश में समान नागरिक संहिता चाहिए और ये केवल भाजपा ला सकती है, कांग्रेस नहीं।’

Exit mobile version