Bigg Boss-16: बिग बॉस के घर में ये 5 खिलाड़ी लोगों को कर रहे हैं एंटरटेन, शो के पहले ही हफ्ते में जीत चुके हैं लोगों का दिल

नई दिल्ली: कलर्स टीवी (Colors TV) पर आने वाले जिस शो का लोगों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है, वो शुरू हो चुका है। जी हां बिग बॉस-16 (Bigg Boss 16) शुरू हुए एक हफ्ता हो चुका है। इस साल इस रियलिटी शो में टीवी कलाकारों के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और रैपर्स को भी बुलाया गया है। बिग बॉस के चाहने वाले दर्शक इस बार इस शो में कुछ नया देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

सीजन 16 के बीते एक हफ्ते में किस कंटेस्टेंट ने कितना लोगों को एंटरटेन किया इसके बारे में जानकारी आ चुकी है। इस लिस्ट में टॉप 5 कंटेस्टेंटस का नाम शामिल है।

Photo Credit @ Shiv Thackeray Instagram

बिग बॉस के इस नए सीजन में बिग बॉस 2 मराठी के विनर शिव ठाकरे (Shiv Thackeray) लोगों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं, जिसके चलते शिव इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। पहले दिन से ही शिव लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस शो में शिव का गेम खेलने का अंदाज भी सबसे अलग है।

2. प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chowdhary)

Photo Credit @ Priyanka Chahar Instagram

एंटरटेन करने की इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर टीवी एक्ट्रेस और मॉडल प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chowdhary) है। बता दें कि प्रियंका चाहर सीरियल उडारियां (Udaariyan) से लोगों के बीच पहचानी जाती हैं। शो में शांत शुरूआत करने वाली प्रियंका अब अपनी असली फोरम में आती दिखी हैं। किसी भी बात पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली प्रियंका को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रियंका लोगों का भी खूब मनोरंजन कर रही हैं।

3. अब्दु रोजिक (Abdu Rozik)

Photo Credit @ abdu_rozik Instagram

सीजन 16 में सबके बीच एक क्यूट कंटेस्टेंट के तौर पर छाए हुए अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) पहले दिन से ही लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। अपने हसते खेलते और मजाकिया मिजाज से लोगों को अब्दु काफी एंटरटेन कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब्दु तीसरे नंबर पर हैं।

4. एमसी स्टैन (MC Stan)

Photo Credit @ m___c___stan Instagram

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) हैं। स्टैन शो के पहले ही दिन से अपने अलग अंदाज से लोगों का मनोरंजन करते दिखे हैं। इस लिस्ट में वह चौथे पायदान पर हैं।

5. अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)

Photo Credit @ 6_ankitgupta Instagram

टॉप 5 की इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) हैं। अंकित गुप्ता भी लोगों के बीच सीरियल उडारियां से जाने जाते हैं। कम बोलना और अपनी गेम ईमानदारी से खेलना, उनका ये अंदाज लोगों को काफी भा रहा है।

Exit mobile version