Bihar Election 2025: E C ने 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस,क्या आज हो सकता है चुनावी तारीखों का ऐलान, जानिए क्या है पूरी तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज शाम हो सकता है। चुनाव आयोग ने 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें पूरे चुनावी कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है।

Bihar assembly election 2025: तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे हो सकता है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान और नामांकन की पूरी प्रक्रिया घोषित की जाएगी। दो चरणों में चुनाव होने की संभावना है।

आज हो सकता है बिहार चुनाव का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब इंतज़ार लगभग खत्म होने वाला है। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का एलान किया है।
सूत्रों के मुताबिक, आयोग की एक अहम बैठक के बाद यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है, जिसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

243 सीटों पर होंगे चुनाव

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर अक्टूबर–नवंबर 2025 के बीच चुनाव होने की उम्मीद है।
जैसे ही तारीखों की घोषणा होगी, आचार संहिता लागू हो जाएगी और नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
संभावना है कि इस बार मतदान दो चरणों में कराया जाएगा, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था सुचारू रखी जा सके।
चूंकि वर्तमान सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए पूरी चुनावी प्रक्रिया इससे पहले पूरी की जाएगी।

किस-किस पार्टी में है मुकाबला

इस बार बिहार का राजनीतिक रण बेहद दिलचस्प होने वाला है।
मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार की जदयू (JDU) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) गठबंधन और लालू प्रसाद यादव की राजद (RJD) के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच होगा।

इनके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी भी मैदान में उतरेंगी। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पहली बार स्वतंत्र रूप से अपनी किस्मत आजमाएगी।

वर्तमान विधानसभा की स्थिति

फिलहाल बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार है।
2020 के चुनाव में NDA ने 131 सीटें जीती थीं। जिनमें BJP को 80, JDU को 45, और अन्य सहयोगी दलों को 6 सीटें मिली थीं।
वहीं, RJD गठबंधन को 111 सीटें हासिल हुईं, जिनमें RJD ने 75, कांग्रेस ने 19, और बाकी दलों ने 17 सीटें जीती थीं।
वोटर लिस्ट हुई अपडेट

चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण (SIR) कराया।
यह प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू होकर 30 सितंबर 2025 तक चली।
अंतिम वोटर लिस्ट के अनुसार, बिहार में अब 7.42 करोड़ मतदाता है। जिनमें 3.85 करोड़ पुरुष, 3.56 करोड़ महिलाएं, और बाकी अन्य वोटर्स शामिल हैं।

अब सबकी निगाहें शाम 4 बजे होने वाली चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं।

अगर आज तारीखों का ऐलान होता है, तो बिहार में चुनावी माहौल और भी गरम हो जाएगा।

राजनीतिक दल अपने प्रचार अभियान को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

Exit mobile version