Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मामी ने भांजे से रचाई शादी, पति को सुहागरात की फोटो भेजकर बोली, ‘सॉरी डॉर्लिंग अब अंकित की हुई कुमारी’

बिहार के बांका में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां मामी ने भांजे के साथ भागकर शादी कर ली, महिला के दो बच्चे हैं, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Vinod by Vinod
August 7, 2025
in Latest News, TOP NEWS, क्राइम, राष्ट्रीय
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं प्यार उस बला का नाम है, जिसे ये रोग लग जाए तो वह समाज की परवाह नहीं करता। घर-नाते रिश्तेदारों के साथ ही अपने बागवां को उजाड़ते तक में भी नहीं झिझकता। कुछ ऐसी ही एक कहानी बिहार के बांका से सामने आई है। यहां तीन बच्चों की मां को अपने भांजे को दिल दे बैठी। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक साथ जिंदगी गुजर-बसर करने की कसमें खाई। महिला ने अपने दो बच्चों की परवाह नहीं की। पति के साथ बेवफाई की और घर से भागकर भांजे के साथ शादी रचा ली। भांजे के नाम का मंगलसूत्र पहनने के बाद सुहागरात भी बनाई और उसने खुद अपने पति को मोबाइल पर अपनी शादी की तस्वीर भेजी। साथ ही कुछ शब्द भी लिखे। महिला ने पति को लिखा कि मैं अब अंकित की बीवी हूं। ज्यादा हाथ-पैर मत चलाइगा। अब जो करना है, कर लो।

बांका के शिवम कुमार की शादी 2014 में पूनम कुमारी से हुई थी। दोनों ने साथ में एक अच्छा वक्त भी बिताया। 11 साल के दौरान दोनों के दो बच्चे हुए। बड़े बेटे का नाम आकाश कुमार (10) और छोटे बेटे का नाम ऋषि कुमार (8) है। शिवकुमार अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर अफसर बनाना चाह रहा था। जिसको लेकर वह दिन रात मेहनत करता। शिव कुमार ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी पत्नी उसके साथ बेवफाई करेगी। उसका हंसता खेलता बागवां उजाड़ देगी। लेकिन पत्नी ने बेवफाई की और शिव कुमार के भांजे को दिल दे बैठी। दरअसल, अंकित पूनम का दूर का भांजा था और गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के भूरिया दियारा गांव का रहने वाला था। शिवम कुमार को उसके घर आने पर कभी कोई ऐतराज नहीं हुआ। आखिर रिश्तेदार ही तो था। लेकिन किसे पता था कि यह रिश्तेदारी ही उनके घर का सुकून छीन ले जाएगी।

RELATED POSTS

कौन हैं अनंत सिंह, जो मुन्नी की मौत के बाद बने बिहार के बाहुबली, एकबार फिर ‘छोटे सरकार’ के चलते मोकामा हुआ जख्मी

कौन हैं अनंत सिंह, जो मुन्नी की मौत के बाद बने बिहार के बाहुबली, एकबार फिर ‘छोटे सरकार’ के चलते मोकामा हुआ जख्मी

November 3, 2025
Bihar News

Bihar News : शराब बंदी लागू, पर हो जाती है होम डिलीवरी! बिहार में बीजेपी नेता ने उठाए सवाल…

November 3, 2025

घर में अंकित का आना-जाना बढ़ता गया। धीरे-धीरे अंकित और पूनम के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिर एक दिन ऐसा आया जब पूनम अपने दोनों बेटों को लेकर अचानक घर से चली गई। शिवम को कुछ समझ नहीं आया। उसने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, दोस्तों से पूछताछ की। सब जगह खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शिवम अपनी पत्नी और बच्चों को तलाश ही रहा था कि अचानक सोमवार की रात उसके पास एक मैसेज आया, जिसने शिवम को तोड़ कर रख दिया। मानों उसकी दुनिया ही उजड़ गई। असल में पूनम ने उसे फोन पर एक फोटो भेजा, जिसमें वह अंकित के साथ एक मंदिर में शादी करती नजर आ रही थी। साथ में लिखा था ’मैंने अब अंकित से शादी कर ली है। अब मैं अंकित की बीवी हूं और उसके साथ सुहागरात भी बना ली है। अब तुम हाथ-पैर मत चलाओ और अपने बेटों का पालन-पोषण करो।

पत्नी की बेवफाई और शादी की खबर से शिवम कुमार टूट चुके थे। लेकिन उन्हें सबसे बड़ी चिंता अपने बच्चों की थी। उन्होंने फौरन अमरपुर थाने में जाकर पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की। उन्होंने पुलिस को बताया, मेरे बच्चों का क्या कसूर है। ना जाने उन्हें कैसा रखा जा रहा होगा। शिवम कुमार ने यह भी कहा कि यह सिर्फ धोखा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है। अंकित रिश्ते में उसका भांजा लगता है, ऐसे में यह शादी केवल पारिवारिक नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक मर्यादाओं के भी खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया अगर अपनों से ही धोखा मिले, तो शिकायत किससे करें। अमरपुर थाने के प्रभारी ने बताया कि शिवम कुमार की ओर से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जांच भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई होगी।

Tags: Aunty's nephew's marriageBanka Aunty nephewbihar NewsWife married her husband
Share198Tweet124Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

कौन हैं अनंत सिंह, जो मुन्नी की मौत के बाद बने बिहार के बाहुबली, एकबार फिर ‘छोटे सरकार’ के चलते मोकामा हुआ जख्मी

कौन हैं अनंत सिंह, जो मुन्नी की मौत के बाद बने बिहार के बाहुबली, एकबार फिर ‘छोटे सरकार’ के चलते मोकामा हुआ जख्मी

by Vinod
November 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एकबार मोकामा दहल उठा। मोकामा में एकबार फिर खूनी संघर्ष देखने...

Bihar News

Bihar News : शराब बंदी लागू, पर हो जाती है होम डिलीवरी! बिहार में बीजेपी नेता ने उठाए सवाल…

by Gulshan
November 3, 2025

Bihar News : बिहार में लागू शराबबंदी कानून एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार विवाद की वजह बने...

कौन हैं पटना के DM-SSP, जिन्होंने अनंत सिंह को पहनाई ‘हथकड़ी’, रंगदारी सेल में कुछ ऐसी कटी ‘बाहुबली’ की रात

कौन हैं पटना के DM-SSP, जिन्होंने अनंत सिंह को पहनाई ‘हथकड़ी’, रंगदारी सेल में कुछ ऐसी कटी ‘बाहुबली’ की रात

by Vinod
November 2, 2025

पटना ऑनलाइन डेस्क। जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह को पुलिस ने देररात अरेस्ट कर लिया। अनंत सिंह पर मोकामा...

Bihar News

Bihar News : बीयर के साथ पकड़े गए BJP के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, SSB ने की कार जब्त

by Gulshan
October 26, 2025

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से आए...

Bihar News

Bihar News : वो शहर जो बिहार में बनने वाले हैं रियल एस्टेट का हॉटस्पॉट, निवेश पा सकेंगे बेहतरीन रिटर्न

by Gulshan
September 16, 2025

Bihar News : पिछले कुछ वर्षों में बिहार का रियल एस्टेट सेक्टर तेज़ी से आगे बढ़ा है। राज्य के कई...

Next Post
Bhadrapad 2025 Hindu Festivals and Planetary Remedies

Bhadrapad 2025: त्योहारों का महीना और ग्रह दोषों से मुक्ति का समय जानिए इसके प्रमुख पर्व, तिथियां और उनका धार्मिक महत्व

Mount Rinjani to be closed following the Lombok earthquake

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version