• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 30, 2025
News1India
  • Home
  • News ▼
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment ▼
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech ▼
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle ▼
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home क्राइम

बिहार के भागलपुर में बम धमाके में 8 की मौत, दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल

by abhishek tyagi
March 4, 2022
in क्राइम, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार । बिहार के भागलपुर में शक्तिशाली धमाके में सात लोगों की मौत हो गई। धमाका गुरुवार रात हुआ। इसकी वजह से तीन मंजिला जमींदोज हो गया। आसपास के कई अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि इस मकान में बम बनाए जाते थे। यह भी कहा गया है कि पीड़ित परिवार पटाखे बनाने का कारोबार करता है।

एएनआई के अनुसार  इसमें सात लोगों की मौत होने और कई के घायल होने की खबर है। धमाका तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। भागलपुर के कलेक्टर सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि धमाके की वजह से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना काजवलीचक इलाके में यतीमखाने के पास हुई। जानकारी के मुताबिक हादसे में 12 लोग जख्मी हुए हैं।। जिस मकान में धमाका हुआ, वह कोतवाली से सिर्फ 100 मीटर दूर है। भागलपुर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा, शुरुआती जांच में बारूद, अवैध पटाखा और देसी बम से धमाके की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम की जांच के बाद तय होगा कि धमाका किस वजह से हुआ।

Related posts

No Content Available

लगा भूकंप जैसा झटका
जानकारी के अनुसार घटना आतिशबाज के घर गुरुवार रात 11.30 बजे हुई। धमाका इतना  शक्तिशाली था कि दो मंजिला मकान के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि घटनास्थल से चार किलोमीटर की परिधि में आने वाले मकान में मौजूद लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। धमाके के बाद पूरे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। इस कारण पुलिस बल तैनात कर स्थिति संभालना पड़ी।

मलबे में दबे लोगों को तुरंत निकालकर अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने जेसीबी से जमींदोज मकान व आसपास की इमारतों के क्षतिग्रस्त इमारतों का मलबा हटाया।

Tags: Bhagalpur Blast NewsBhagalpur Bomb Blastbihar bhagalpur bam dhamakaBlast in bhagalpur
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Russia-Ukraine War: सरकार ने खारकीव में फंसे भारतीयों से कहा- तख्ती पर लिखें ये शब्द’, भोजन बचाएं, बर्फ पिघालकर पानी बनाएं

Next Post

Ukraine-Russia जंग के बीच पीएम मोदी की यूक्रेन संकट पर 5वीं बैठक

abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

No Content Available
Next Post

Ukraine-Russia जंग के बीच पीएम मोदी की यूक्रेन संकट पर 5वीं बैठक

UPCA
Sunny Deol

आ रही है Sunny Deol की फिल्म ‘ लाहौर 1947’, जानें किस महीने से शुरु हो रही शूटिंग?

September 30, 2025
Meerut

गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, जुड़वा भ्रूण की मौत; पति पर भी गंभीर आरोप

September 30, 2025
Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
KDA Housing Project

KDA कानपुर में 80 नए गांव KDA की सीमा में शामिल, नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी शुरू

September 30, 2025
Gold Price Today

Gold Price Today : दशहरे से पहले सोने ने दिया झटका, 1.18 लाख के पार पहुंचे रेट

September 30, 2025
Pawan Singh

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh की कुशवाहा पार्टी में एंट्री की तैयारी, शाहाबाद का खेल बदलने वाला मोड़!

September 30, 2025
Raebareli

Raebareli में आंगनबाड़ी भर्ती घोटाला! 7 कार्यकर्त्रियों का गलत चयन, DPO-CDPO भी दोषी

September 30, 2025
Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

Baba Vanga Predictions: भविष्यवाणी क्या होंगी सच, जानिए 2025 के आखिरी में कौन सी चार राशियों को मिलेगा किस्मत का वरदान

September 30, 2025
Azam Khan

‘बड़े लोगों का छोटी गली में रहने वाला यह खादिम खैर मकदम करता है’, अखिलेश पर आज़म का सियासी तंज

September 30, 2025
UP

UP के करोड़ों लावारिस खातों को मिलेंगे नए वारिस, परिजनों को आसानी से मिलेंगे 7,211 करोड़

September 30, 2025
news 1 india

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version