Nitish Kumar Biography: नालंदा से पटना तक, आम परिवार से राजनीति के शिखर तक बिहार की राजनीति का सबसे भरोसेमंद चेहरा

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनका जीवन सादगी, सेवा और विकास से जुड़ा रहा है। जानिए परिवार, शिक्ष‍ा, राजनीतिक सफर और गांव से सत्ता के शिखर तक पहुंचने की कहानी

Nitish Kumar tenth oath Bihar

Nitish Kumar Biography: नीतीश कुमार ने आज अपने जीवन का ऐतिहासिक पड़ाव पार करते हुए दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे मूल रूप से नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा गांव के रहने वाले हैं। हालांकि उनका जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था।

उनके पिता रामलखन सिंह स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे थे और आयुर्वेद के प्रसिद्ध चिकित्सक यानी ‘कविराज’ के रूप में जाने जाते थे। वे कांग्रेस के सदस्य भी थे और 1952 के पहले आम चुनाव में टिकट न मिलने के कारण चुनाव नहीं लड़ सके।

नीतीश कुमार की माता परमेश्वरी देवी गृहणी थीं। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके भाई सतीश कुमार आयुर्वेद के डॉक्टर हैं और गांव में ही रहते हैं। उनकी बहनें—उषा देवी, प्रभा देवी और इंदु देवी—गृहणी हैं।

परिवार और निजी जीवन

नीतीश कुमार का विवाह 1973 में मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ, जो पेशे से अध्यापिका थीं। वर्ष 2007 में उनका निधन हो गया। दोनों का एकमात्र बेटा है। नीशात कुमार। उन्होंने बीआईटी मेसरा, रांची से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और राजनीतिक सुर्खियों से दूर रहकर सादगीपूर्ण जीवन पसंद करते हैं।

गांव में हुआ जबरदस्त विकास

मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने अपने गांव कल्याण बिगहा को तेजी से विकसित किया। यहां थाना, सरकारी आईटीआई, प्लस-टू स्कूल, रेफरल अस्पताल, 24 घंटे बिजली-पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पूर्वोत्तर भारत का सबसे उन्नत इनडोर शूटिंग रेंज भी यहीं बन चुका है। गांव के लोगों का कहना है कि अब गांव शहर जैसा हो गया है और शपथ के बाद यहां जश्न का माहौल है।

शिक्षा और नौकरी

नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर के गणेश हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब NIT पटना) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। कुछ समय राज्य बिजली बोर्ड में नौकरी की लेकिन जल्द ही छोड़ दी।

कब-कब बने मुख्यमंत्री?—एक नजर में

3 मार्च 2000 – 10 मार्च 2000

24 नवंबर 2005 – 25 नवंबर 2010

26 नवंबर 2010 – 19 मई 2014

22 फरवरी 2015 – 19 नवंबर 2015

20 नवंबर 2015 – 26 जुलाई 2017

27 जुलाई 2017 – 12 नवंबर 2020

16 नवंबर 2020 – 9 अगस्त 2022

10 अगस्त 2022 – 28 जनवरी 2024

28 जनवरी 2024 – 19 नवंबर 2025

20 नवंबर 2025 – दसवीं बार शपथ

Exit mobile version