Bihar: RJD विधायक सुधाकर सिंह के घर पर चोरी, बाथरूम में लगे नल से लेकर बर्तन तक ले गए चोर, जूतों पर भी किया हाथ साफ

RJD के विधायक सुधाकर सिंह के घर पर चोरी हो गई है। चोरों ने विधायक आवास की पहली मंजिल का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के 2 बाथरूम में लगे नल के अलावा बेल्ट, जूता और बर्तनों को भी नहीं छोड़ा। इसके बाद सुधाकर सिंह ने कोतवाली थाना में FIR दर्ज कराई है। 

बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ

बता दें कि RJD नेता सुधाकर सिंह बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार तीखा रवैया अपनाए हुए हैं। इसी बीच उनके घर में चोरी होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल सुधाकर सिंह को 14/3 MLA फ्लैट आवंटित हुआ है। जिसमें चोरों ने हाथ साफ किया है। इस आवास में ताला बंद था। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए बंद घर को निशाना बनाया। हालांकि सुधाकर सिंह ने इस चोरी को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सुधाकर ने नीतीश कुमार को था चोरों का सरदार

सुधाकर सिंह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और आरजेडी विधायक हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त में महागठबंधन से बनी सरकार में कृषि मंत्री का पद संभाला था। हालांकि उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ चोरों के सरदार वाला बयान दिया था। इस वजह से उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।

Exit mobile version