Bihar: महिलाएं बना रही थी छठ का प्रसाद, अचानक सिलेंडर फटने से लगी आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे

देश में हर जगह लोकास्था के महापर्व छठ की लहर है। लेकिन इस दौरान बिहार से एक दुखभरी खबर सामने आई है। दरअसल बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के लिए प्रसाद बनाते समय आग लगने से 50 लोगों के झुलसने की खबर मिली है। हादस की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी भी आग में झुलसने से घायल हो गए है।

आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी झुलसे

मिली जानकारी के अनुसार ये बिहार के औरंगाबाद के तेली मोहल्ले में घटित हुई है। शहर का यह इलाका बेहद तंग इलाके में से एक है। बता दें कि 28 अक्टूबर की रात ओड़िया गली में अचानक गैस सिलेंटर फट गया। इस दौरान महिलाएं छठ पूजा के लिए प्रसाद बना रही थी।

एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करके प्रसाद बनाया जा रहा था और सिलेंडर में गैस की लीकेज हो रही थी। जिसने अचानक आग पकड़ ली और जोरदार धमाके से सिलेंडर फट गया। इस भयानक घटना में लगी आग ने वहां मौके पर मौजूद कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिए। इस घटना में लगभग 50 लोग के झुलसने की खबर सामने आई है। इस घटना की सूचना पाकर आग पर काबू पाने पहुंचे पुलिसकर्मी भी उसकी चपेट में आ गए। फिलहाल हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

महापर्व छठ के दूसरे क्या है खास

आज महापर्व छठ का दूसरा दिन है। आज के दिन खरना की पूजा की जाती है। इस अवसर पर गुड़ की खीर, रोटी और केले से भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। यह प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी की मदद से बनाया जाता है। कई जगह आज के दिन ही छठ का प्रसाद यानी ठेकुआ तैयार किया जाता है। इस दिन पवित्रता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। जो महिलाएं इस दिन उपवास करती है वो नमक को हाथ नहीं लगाती है। वह शाम को खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी। खीर खाने के बाद ही महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत करती हैं।

Exit mobile version