Site icon News1India

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Anant Singh daughter wedding Lalan Singh: अनंत सिंह के घर पहुंचने के बाद ललन सिंह ने उनसे मुलाकात की और दोनों घुड़दौड़ देखने निकल पड़े। अनंत सिंह और ललन सिंह को लेकर चर्चा बिहार विधान परिषद के दौरान जमकर हुई थी। चुनाव के दौरान नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच तनाव खुलकर देखने को मिला था और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी की थी। ऐसे में ललन सिंह को अनंत सिंह से बात करने और समझाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

अनंत सिंह ने ललन सिंह पर क्या कहा था?

ललन सिंह ने अनंत सिंह से बात भी की थी, जिसके बाद अनंत सिंह ने सार्वजनिक तौर पर नीरज कुमार और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी नहीं करने पर हामी भरी थी। इसके बाद जब अनंत सिंह से ललन सिंह के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि बिहार में 100 ललन सिंह हैं, किनके बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिल्ली में रहते हैं और वह पटना में रहते हैं, लेकिन उन्हें भी नीरज कुमार ने परेशान किया है। अब अनंत सिंह के घर शादी में पहुंचकर ललन सिंह ने उनके बीच सब कुछ सही होने का संकेत दिया है।

शाही शादी की तैयारियां

अनंत सिंह की बेटी की शादी में बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर और साधु यादव भी पहुंचे। सुबह से ही अनंत सिंह के आवास पर मेहमानों का पहुंचना जारी है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बृजभूषण शरण सिंह का पहला हेलीकॉप्टर पहुंचा है। मेहमानों के आने के लिए नदवां में 6 हेलीपैड बनाए गए हैं। शिवांगी की भव्य शादी की चर्चा खूब हो रही है। बाढ़ के नदवां गांव में 10 बीघे में पंडाल बनाया गया है और शादी में 4 से 5 लाख लोग शामिल हो सकते हैं।

कलाकारों से लेकर नेताओं तक को दिया न्योता

अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने परिवार, दोस्त, परिचित, बॉलीवुड-भोजपुरी के कलाकार से लेकर राजनीतिक नेताओं को आमंत्रित किया है। वीवीआईपी गेस्ट के लिए 6 हेलीपैड भी तैयार किया गया है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुबह से ही हाई अलर्ट मोड में रखा गया है। यह शादी सिर्फ एक पारिवारिक समारोह नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत भी मानी जा रही है।

Exit mobile version