Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बिकरू कांड: 30 महीने बाद जेल से बाहर आएंगी खुशी दुबे, SC से मिली सशर्त जमानत, क्या है बहुचर्चित बिकरू हत्याकांड मामला

Anu Kadyan by Anu Kadyan
January 4, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, कानपुर, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर के बहुचर्चित बिकरू हत्याकांड में आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को बड़ी राहत मिली है। दो साल से कानपुर जेल में बंद खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार यानी आज सशर्त जमानत दे दी है। सर्वोच्च अदालत ने उन्हें जमानत देते हुए कहा कि घटना के वक्त उनकी उम्र महज 17 साल थी। मामले में ट्रायल शुरू हो चुका है। ऐसे में उन्हें हवालात में रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

हर हफ्ते SHO के सामने लगानी होगी हाजिरी

हालांकि इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खुशी को जमानत देने से इनकार कर दिया था। बता दें कि दो साल पहले कानपुर के बिकरू कांड में 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया गया था। वहीं उनकी पत्नी मामले में दो साल से जेल में बंद थी।

RELATED POSTS

Kanpur

Kanpur में कानूनगो आलोक दुबे 30 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला, डीएम ने डिमोट कर लेखपाल बनाया

September 29, 2025
Kanpur

‘मुझे नहीं पता कि मेरे साथ कब रेप हुआ’, BJP नेता पर झूठे केस में बड़ा खुलासा

September 26, 2025

बुधवार को उनके मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खुशी दुबे के जमानत की शर्त ट्रायल कोर्ट तय करेगा। इस बीच खुशी दुबे के वकील शिवाकांत दीक्षित ने कहा कि माती स्थित कोर्ट में जमानती पत्र दाखिल कर खुशी को जेल से रिहा कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें हर हफ्ते SHO के सामने हाजिरी लगानी होगी।

यूपी विधानसभा में खूब उछला खुशी की गिरफ्तारी का मुद्दा

यूपी विधानसभा में खुशी दुबे की गिरफ्तारी पर भी खूब राजनीति खेली गई। इसे मुद्दे को ब्राह्मण समाज पर ‘अत्याचार’ बताते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस तक ने योगी सरकार पर निशाना साधा। यहां तक कि कांग्रेस ने तो यूपी विधानसभा चुनाव में खुशी की बहन नेहा तिवारी को कल्याणपुर सीट से टिकट भी दिया। हालांकि वह चुनाव नहीं जीत सकीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुशी दुबे की मां से भी मुलाकात की थी।

क्या है बहुचर्चित बिकरू हत्याकांड मामला

यह मामला जुलाई 2020 का है। चौबेपुर के तत्कालीन सीओ के साथ पुलिस फोर्स बाहुबली विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई थी। इस दौरान विकास दुबे के गुर्गों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। मामले को लेकर विपक्षी दलों ने योगी सरकार को घेरा तो ताबड़तोड़ ऐक्शन लिए गए। गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दुबे के घर पर बुलडोजर चलवाया गया। वहीं विकास दुबे और अमर दुबे सहित मामले के 4 आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। वहीं अमर दुबे की नवविवाहिता पत्नी खुशी दुबे पर हमलावरों को उकसाने के आरोप लगे और उनपर केस दर्ज कर लिया गया। इसक बाद खुशी को जेल में डाल दिया। बता दें कि बिकरू कांड के दो दिन पहले ही खुशी की अमर दुबे से शादी हुई थी।

Tags: Bikeru murder casecome out of jailconditional bailkanpurKhushi DubeyNews1IndiaSCVIKASH DUBEY
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Kanpur

Kanpur में कानूनगो आलोक दुबे 30 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकला, डीएम ने डिमोट कर लेखपाल बनाया

by Mayank Yadav
September 29, 2025
0

Kanpur News: कानपुर में विवादित जमीनों और अभिलेख हेराफेरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन...

Kanpur

‘मुझे नहीं पता कि मेरे साथ कब रेप हुआ’, BJP नेता पर झूठे केस में बड़ा खुलासा

by Mayank Yadav
September 26, 2025
0

Kanpur fake rape case: कानपुर से सामने आया भाजपा नेता रवि सतीजा पर दर्ज हुए फर्जी रेप केस का बड़ा...

Kanpur

“I Love मोहम्मद” बोर्ड विवाद: Kanpur में FIR से भड़का मुस्लिम फिर्का संग्राम, बरेली दरगाह ने जताई कड़ी आपत्ति

by Mayank Yadav
September 17, 2025
0

Kanpur News: कानपुर में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान ट्रैक्टर पर “I Love मोहम्मद” का बोर्ड लगाने वाले 25 मुस्लिम युवकों...

Kanpur

हमको 10% कमीशन मिलता है, हिंदू तो खुद की रक्षा भी नहीं करते: भाजपा विधायक के विवादित बयान ने मचाई हलचल

by Mayank Yadav
September 12, 2025
0

Kanpur News:: सोशल मीडिया पर कानपुर के किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी का एक वीडियो तेजी से वायरल...

Kanpur में पत्नी के हाथों मारा गया पति, 311 दिन बाद कब्र से बाहर आई लाश तब खुला बेवफा बीवी की love story  का राज

Kanpur में पत्नी के हाथों मारा गया पति, 311 दिन बाद कब्र से बाहर आई लाश तब खुला बेवफा बीवी की love story  का राज

by Vinod
September 11, 2025
0

कानपुर। कहते हैं कि इस दुनिया में पति-पत्नी रिश्ते को सबसे पवित्र और भरोसे का रिश्ता माना जाता है। भारत...

Next Post

Haldwani: रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, महिलाएं, बच्चे सड़क पर बैठ कर रहें कैंडल मार्च

Maharashtra में गहराया बिजली संकट, पावर कर्मचारियों ने क्यों दी 72 घंटे की हड़ताल की चेतावनी, जानिए पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version