Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Birthday special : बॉलीवुड की ‘वैंप क्वीन’ की अनसुनी कहानी, जिसने अपनी एक्टिंग से नेगेटिव किरदारों को भी बना दिया यादगार

बिंदु ने फिल्मों में नेगेटिव किरदारों से भी अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने अपने एक्टिंग टैलेंट से दिखा दिया कि हर रोल मायने रखता है। उनकी कहानी आज भी लोगों को प्रेरणा देती है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 17, 2025
in मनोरंजन
Bindu Bollywood Vamp Queen
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bindu Bollywood Vamp Queen बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेज़ आईं और गईं, लेकिन कुछ ही ऐसी रहीं जो अपनी छाप छोड़ गईं। बिंदु भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से ये साबित कर दिया कि फिल्मों में सिर्फ हीरोइन ही नहीं, विलेन या वैंप का किरदार भी उतना ही ज़रूरी और यादगार हो सकता है।

बचपन में ही जिम्मेदारी आ गई थी 

बिंदु का जन्म 17 अप्रैल को गुजरात के वलसाड ज़िले में हुआ था। उनके पिता नानूभाई देसाई फिल्मों के निर्माता थे और मां थिएटर आर्टिस्ट। जब बिंदु महज़ 13 साल की थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया। घर में सबसे बड़ी बेटी होने की वजह से घर की पूरी जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। उस वक्त उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया।

RELATED POSTS

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

August 1, 2025
Bhojpuri Stars’ Journey : किसी ने लिट्टी-चोखा बेचा तो किसी ने अखबार,करोड़ों कमाने वाले स्टार्स ने कैसे तय किया अपना सफर

Bhojpuri Stars’ Journey : किसी ने लिट्टी-चोखा बेचा तो किसी ने अखबार,करोड़ों कमाने वाले स्टार्स ने कैसे तय किया अपना सफर

July 16, 2025

फिल्मी करियर की शुरुआत

साल 1962 में फिल्म अनपढ़ से बिंदु ने फिल्मी दुनिया में पहला कदम रखा। हालांकि शुरुआत में उन्हें बहुत ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन 1969 में रिलीज़ हुईं फिल्में दो रास्ते और इत्तेफाक ने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया। फिर कटी पतंग में ‘शब्बो’ के रोल ने उन्हें खास पहचान दिलाई और लोग उन्हें ‘वैंप क्वीन’ कहने लगे।

लोगों की सोच से भी लड़ीं बिंदु

बिंदु ने ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव रोल किए, जिससे कई लोगों ने उन्हें असल ज़िंदगी में भी गलत समझा। कई महिलाओं को लगता था कि बिंदु उनके पति को फंसा सकती हैं, इसलिए वे उनसे दूरी बनाकर रखती थीं। थिएटर में लोग उन्हें गालियां देते थे, लेकिन बिंदु इसे अपनी कामयाबी का सबूत मानती थीं।

शादी और निजी जीवन

बिंदु ने चंपकलाल झावेरी से शादी की थी। उनकी शादी तो खुशहाल रही लेकिन मां बनने का सुख उन्हें नसीब नहीं हुआ। एक बार गर्भपात के बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ वक्त के लिए दूरी बना ली थी। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने हीरो, हम आपके हैं कौन जैसी बड़ी फिल्मों में अहम किरदार निभाए।

बिंदु का असर आज भी बरकरार

Bindu  ने करीब 160 फिल्मों में काम किया और 7 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं। उनके जैसे किरदार आज भी नए कलाकारों को प्रेरणा देते हैं कि रोल चाहे जैसा भी हो, अगर उसे दिल से निभाया जाए तो वो भी आइकॉनिक बन सकता है।

Tags: Bollywood legendsCelebrity Stories
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

Entertainment news : कौन थीं बॉलीवुड की Tragedy क्वीन जिसने रचा इतिहास एक दर्द भरी रानी की कहानी

by SYED BUSHRA
August 1, 2025

Meena Kumari: जिनका असली नाम महजबीन बानो था, का जन्म 1 अगस्त 1933 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता...

Bhojpuri Stars’ Journey : किसी ने लिट्टी-चोखा बेचा तो किसी ने अखबार,करोड़ों कमाने वाले स्टार्स ने कैसे तय किया अपना सफर

Bhojpuri Stars’ Journey : किसी ने लिट्टी-चोखा बेचा तो किसी ने अखबार,करोड़ों कमाने वाले स्टार्स ने कैसे तय किया अपना सफर

by SYED BUSHRA
July 16, 2025

Struggles to Stardom: आज भोजपुरी फिल्मों और गानों का क्रेज सिर्फ बिहार-उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में भी...

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy

ऋतिक रोशन के दादाजी ‘कव्वाली के उस्ताद’ रोशन लाल नागरथ की जयंती पर जानिए उनका संगीत भरा सफर

by SYED BUSHRA
July 14, 2025

Roshan Lal Nagrath musical journey and Bollywood legacy: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत...

Nargis Dutt Padma Shri and Rajya Sabha member

Birthday special : फिल्म जगत की हसीन अदाकारा जिनको को मिला पद्म श्री और बनी भारत की पहली अभिनेत्री राज्यसभा सदस्य

by SYED BUSHRA
June 1, 2025

Birthday special नरगिस दत्त, जिनका असली नाम फातिमा राशिद था, का जन्म 1 जून 1929 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में...

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

Entertainment news : कौन सा फिल्मी खानदान चार पीढ़ियों से बॉलीवुड पर कर रहा राज जानिए किसने डाली थी उसकी बुनियाद

by SYED BUSHRA
May 30, 2025

The First Superstar of Kapoor Family-हिंदी सिनेमा के इतिहास में कपूर परिवार का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।...

Next Post
benefits of gupt daan in hinduism

Religious News : चुपचाप दान करना क्यों माना जाता है सबसे बड़ा दान जानिए क्या देने से मिलता है पुण्य, सुख और समृद्धि

मिलिए ग्रहों के ‘राजकुमार’ से, जिनके प्रसन्न होने पर धन-दौलत से भर जाती है तिजोरी

मिलिए ग्रहों के ‘राजकुमार’ से, जिनके प्रसन्न होने पर धन-दौलत से भर जाती है तिजोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version