वन मंथ Birthday मनाती दिखीं Bipasha Basu बेटी की तस्वीर शेयर कर लिखा, दिल छू लेने वाला पोस्ट

नई दिल्ली: Bollywood एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu) हाल ही में मां बनी हैं। इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपने सभी फैंस के साथ शेयर किया था।

अब सोशल मीडिया पर ही बिपाशा ने बेटी देवी (Devi) का फर्स्ट मंथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए वीडियो अपने सभी फैंस के साथ शेयर किया है। हर बार की तरह इस बार भी इसमें बिपाशा ने अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई है।

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/CmE1VYoBtqi/?utm_source=ig_web_copy_link

वायरल होते इस वीडियो में बिपाशा और करण (Karan Singh Grover) केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Photo Credit @ bipashabasu Instagram

इस क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें, बिपाशा बासु ने 30 अप्रैल साल 2016 को Karan Singh Grover से शादी की थी । शादी के छह साल बाद ये दोनों कपल अपने पहले बच्चे के मां-बाप बने हैं।

Exit mobile version