Friday, November 14, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

BJP Parliamentary Workshop 2025: हर वोट को सुरक्षित रखने पर ज़ोर, बड़ा सवाल मोदी क्यों बैठे आखिरी पंक्ति में, सादगी या कोई गहरा राज़

BJP ने उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले दो दिवसीय कार्यशाला कर हर वोट पर ध्यान देने की योजना बनाई है। मोदी की सादगी के पीछे रणनीति है, जबकि विपक्ष इसे संवैधानिक लड़ाई बता रहा है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
September 8, 2025
in Uncategorized
bjp up election strategy
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

BJP Parliamentary Workshop 2025: अब राजनीति सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं रही। यहाँ हर छोटी-बड़ी चाल भी अहम हो गई है। इसी बीच भाजपा ने अपने सांसदों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला रखी है। इसमें सबसे चर्चा तब हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आखिरी पंक्ति में बैठकर साधारण कार्यकर्ता जैसा व्यवहार करते दिखे। इससे कई सवाल उठ रहे हैं , क्या यह सिर्फ सादगी दिखाने का तरीका है या इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति छिपी है? राजनीतिक हलकों में यही चर्चा जोरों पर है। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 को लेकर भाजपा हर वोट को लेकर गंभीर है और इसे लेकर पूरी तैयारी कर रही है।

कार्यशाला में क्या-क्या हुआ?

कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम से हुई। सांसदों ने जीएसटी सुधारों में पीएम मोदी की भूमिका का स्वागत किया। इसके बाद कृषि, शिक्षा, रक्षा, ऊर्जा और रेलवे जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पहले दिन का मुख्य विषय विकास और सोशल मीडिया रहा। लेकिन सबकी नजर उस वक्त गई जब पीएम मोदी सामने बैठने के बजाय आखिरी पंक्ति में जाकर बैठ गए। इसे कुछ लोग सादगी का प्रतीक मान रहे हैं, तो कुछ इसे संकेत बता रहे हैं कि भाजपा उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बेहद सतर्क है। दूसरे दिन सांसदों को गुप्त मतदान और वोटिंग प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि कोई भी वोट गलती से रद्द न हो। इससे साफ है कि पार्टी हर वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है।

RELATED POSTS

No Content Available

उपराष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला

9 सितंबर 2025 को उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। इसमें NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने होंगे। राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं और महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। वहीं रेड्डी तेलंगाना से हैं और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज रह चुके हैं। दोनों दक्षिण भारत से हैं, इसलिए यह मुकाबला क्षेत्रीय और वैचारिक दोनों रूपों में अहम बन गया है।

18 सांसद तय करेंगे किसकी जीत होगी

गणित के अनुसार NDA के पास 439 वोट हैं जबकि विपक्ष के पास 324 वोट का अनुमान है। मगर असली खेल उन 18 सांसदों का है, जिन्होंने अभी तक अपनी तरफ स्पष्ट नहीं किया है। इनमें बीजेडी, बीआरएस, अकाली दल और कुछ निर्दलीय सांसद शामिल हैं। गुप्त मतदान और क्रॉस वोटिंग से चुनाव का परिणाम किसी भी तरफ जा सकता है।

राजनीति से आगे का संदेश

हालाँकि आंकड़ों में NDA आगे दिख रही है, लेकिन विपक्ष इसे “संविधान बनाम आरएसएस-बीजेपी” की लड़ाई बताकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। अगर विपक्ष सभी वोट जुटा लेता है तो हार के बावजूद यह उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाली बात होगी। यह चुनाव सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, बल्कि राजनीति का बड़ा संकेत बन गया है।

Tags: BJP workshoppolitical strategy
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Elvish Yadav

Elvish Yadav : स्नेक वेनम मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का नहीं हुआ पालन, कोतवाल सस्पेंड

Hathras

बारावफात जुलूस में तिरंगे का अपमान! अशोक चक्र हटाकर लिखा ‘या रसूल अल्लाह’, दो गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version