Bomb Threat: जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके चलते फ्लाइट को नागपुर की ओर मोड़ दिया गया। इंडिगो ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू कर दी गई।
https://twitter.com/ANI/status/1830141368410243483
हाल ही में मुंबई से आए एअर इंडिया के एक विमान में बम की धमकी का संदेश मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया था। विमान की विस्तृत सुरक्षा जांच के बाद आपात स्थिति हटा दी गई। जांच के लिए वलियाथुरा पुलिस थाने के अधिकारी हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।
यह भी पढ़े: LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ी, दिल्ली से मुंबई तक जानें कीमत










