Wednesday, October 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Breaking News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में हुई बड़ी लापरवाही ! लैंडिंग के वक्त धंसे हेलीकॉप्टर के पहिए…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सबरीमाला यात्रा पर ले जाते समय उनका हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हेलीपैड पर धंस गया।

Gulshan by Gulshan
October 22, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
President Draupadi Murmu
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बुधवार, 22 अक्टूबर को जब वे सबरीमाला यात्रा पर थीं, उस दौरान उन्हें ले जा रहा हेलीकॉप्टर केरल में एक अस्थायी हेलीपैड पर लैंड करते समय धंस गया। हेलीकॉप्टर के पहिए अधपके हेलीपैड की सतह में फंस गए।

अधूरी तैयारी बनी हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक, हेलीपैड का निर्माण कार्य आखिरी क्षणों में शुरू किया गया था। मंगलवार शाम को ही हेलीपैड बनाने का फैसला लिया गया, और उसी रात सीमेंट और कॉन्क्रीट बिछा दिया गया। बुधवार सुबह तक काम पूरा तो कर लिया गया, लेकिन सतह पूरी तरह सूखी नहीं थी। यही वजह रही कि हेलीकॉप्टर के उतरते ही उसके पहिए जमीन में धंस गए।

RELATED POSTS

No Content Available

राज्य खुफिया एजेंसियों ने पहले ही इस हेलीपैड को लेकर चेतावनी जारी की थी कि इसका आधार अभी मजबूत नहीं हुआ है और लैंडिंग खतरनाक हो सकती है। बावजूद इसके, अधिकारियों ने उस चेतावनी को नजरअंदाज कर राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर वहीं उतारने का निर्णय ले लिया।

पुलिस और दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

घटना के तुरंत बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों ने मौके पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद विमान को हेलीपैड से निकाला जा सका। एक और हैरान करने वाली बात यह रही कि सुबह चार बजे तक भी यह तय नहीं था कि राष्ट्रपति का सबरीमाला तक सफर सड़क मार्ग से होगा या हवाई मार्ग से। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को दोनों विकल्पों के लिए तैयारी करनी पड़ी। सड़क मार्ग से यात्रा की संभावना के चलते पुलिस बल को पहले ही पंपा मार्ग पर तैनात कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में दीपावली के बाद बिगड़ा मौसम, अब कृत्रिम बारिश से राहत…

राष्ट्रपति करेंगी भगवान अयप्पा के दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी सबरीमाला यात्रा के तहत भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन करेंगी। पंपा से सन्निधानम तक की यात्रा के बाद वे पूजा-अर्चना करेंगी। खास बात यह है कि वह सबरीमाला मंदिर में पूजा करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी।

घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति की कुशलता पर राहत व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “ईश्वर का आभार है कि हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी आज केरल दौरे के दौरान एक बड़े हादसे से बच गईं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं।”

Tags: President Draupadi Murmus
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Air India

Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी! बीच रास्ते से वापिस लौटा विमान, मुंबई में हुई आपात लैंडिंग

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

बिहार में सामने आई सभी दलों के उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें सबसे ज्यादा किस जाति के नेताओं को मिले टिकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version