Site icon News1India

सांसद अफजाल अंसारी पर आया हाईकोर्ट का फैसला, क्या बरकरार रहेगी संसद की सदस्यता?

Afzal Ansari Case

Afzal Ansari Case: माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी को दी गई 4 साल की सजा को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने गाजीपुर की ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया, जिससे अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता बरकरार रहेगी। आज के फैसले का उनकी संसद सदस्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया। इस मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने 4 जुलाई को अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था।

यह भी पढ़े: दिल्ली शराब घोटाला में सीबीआई की चार्जशीट, केजरीवाल को बनाया किंगपिन

गैंगस्टर मामले में अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) को पिछले साल 29 अप्रैल 2023 को 4 साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा था और उनकी संसद सदस्यता निरस्त हो गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाए जाने के कारण उनकी सदस्यता बहाल हो गई थी।

Exit mobile version