Site icon News1India

Sagar Crime News: सागर में दलित की पीट-पीटकर हत्या, मृतक की मां को निर्वस्त्र कर पीटा

मध्य प्रदेश दलित युवक को पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखोज सामने आया है। इतना ही नहीं दिशा अपने बेटे को बचाने गई मां को भी दबंगों ने निर्वस्त्र कर पीटा है। मिली घटना सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के बरोदिया नौनागिरी की है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों मृतक की बहन के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी।

मृतक की मां को निर्वस्त्र कर पीटा

मृतक के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोपी पीड़ित परिवार पर सुलग करने का दबाव बना रहा थे। पीड़ित परिवार राजीनामा करने से इंकार कर रहा था। गुरुवार की रात गांव के कुछ दबंगो ने दलित युवक के घर पर हमला बोल दिया। घर में मां और बेटा था। दबंगो ने बेटे को घर से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। जब मां बचाने गई तो दबंगो ने महिला को निवस्त्र कर पीटा। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।

आरोपियों को किया गया गिररफ्तार

वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 8 आरोपी गिरफ्तार किया है हालांकि इस घटना में शामिल आरोपी सरपंच पति समेत अन्य फरार हैं. वहीं, मृतक के परिजनों ने शव को 40 घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं किया था. कलेक्टर दीपक आर्य के मौके पर पहुंचने और समझाइश के बाद मामला शांत हुआ. परिजनों ने 10 मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद अंतिम संस्कार किया. इस वारदात के बाद राजनीति भी शुरू हो गई. इसमें कांग्रेस और बसपा ने भाजपा पर निशाना साधा है.

Exit mobile version