Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

G20 Summit: सनातन का भारत में अपमान, विदेशी कर रहे सम्मान

एक तरफ भारत में रहकर भारतीय लोग सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं, जिस भूमि में खड़े है वो भी सनातना का ही हिस्सा है, जिसका आज अपमान किया जा रहा है। लेकिन वहीं दिल्ली की इमारतों को सनातन धर्म से सजाया गया है।

Juhi Tomer by Juhi Tomer
September 9, 2023
in Breaking, TOP NEWS, बड़ी खबर, विशेष
547
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सनातन शब्द, ये एक ऐसा शब्द है जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह है दक्षिणी राज्य के तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि का वो बयान जिसने सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही। वो कहते हैं कि सनातन धर्मिम को मिटाना होगा। आप कुछ चिजों का विरोध नहीं कर सकते है। जैसे की आप डेंगू-मलेरिया, कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, उन्हे मिटामा ही पड़ता है। ऐसे ही सनातन का विरोध कर सकते हैं, उसे मिटाना ही होगा। आगे वह कहते हैं कि सनातन का मतलब है, जिसे बदला ना जा सके।

 इधर सनातन का किया अपमान, जी20 पर सनातन संस्कृति कर रही कमाल

जहां एक तरफ भारत में रहकर भारतीय लोग सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं, जिस भूमि में खड़े है वो भी सनातना का ही हिस्सा है, जिसका आज अपमान किया जा रहा है। लेकिन वहीं दिल्ली की इमारतों को सनातन धर्म, सड़कों को मधुबनी और संस्कृति की पेंटिंग के जरिए सजाया गया है। जी-20 शिखर सम्मेलन में इस बार सनातन संस्कृति की छाया में हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसी भाव का दृष्टिगत रखते हुए शिखर सम्मेलन स्थर पर भगवान शिव की 28 फीट ऊंची नटराज प्रतिमा को प्रतीक रूप में स्थापित किया गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी शाश्वत दर्शन से भारतीय संस्कृति के दो सनातन शब्द लेकर ‘वसुधैव कुटुंबकम के विचार को सम्मेलन शुरू होने के पूर्व प्रचारित करते हुए कहा है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। यह ऐसा सर्वव्यापी और सर्वकालिक दृष्टिकोण है, जो हमे एक सार्वभौमिक परिवार के रूप में प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करता है। एक ऐसा परिवार जिसमें मीमा, भाषा और विचारधारा का कोई बंधन नहीं है।

RELATED POSTS

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

December 14, 2025

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025

वहीं गौरफरमाया जाए उदयनिधि के उस बयान पर तो उसके हर शब्द को देखते हुए ये समझ आता है कि उन्होंने केवल विरोध के लिए सनातन नाम का एक शब्द सुना है और टारगेट के लिए उसे ही चुन लिया है। उनकी पार्टी की जो विचारधारा है वह इसी विरोध पर ही आधारित है। लेकिन देखा जाए तो सच्चाई ये हैं कि उदयनीधि ने सनातन को समझा ही नहीं है। तो वहीं एक वो इंसान है जो इस धरती का तो है लेकिन इस देश का नहीं पर उस इंसान को हिंदू होने पर गर्व है, भारतीय जड़ों पर गर्व है और वो गर्व से कहता है कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं। ये बोल किसी और के नहीं बल्कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के हैं।

हिंदू धर्म के सवाल पर ऋषि सुनक का जवाब

एक इंटव्यू के दौरान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से हिंदू धर्म को लेकर सवाल किया गया। जिस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे हिंदू होने पर गर्व है। अपनी भारतीय जड़ो पर हम गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत को वैश्विक नेतृत्व करते देखना अद्भुत है। मेरी पत्नी भारतीय हैं, मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं। मेरा भारत से गहरा लगाव है। इतना ही नहीं बल्कि पीएम मोदी ने भारत मंडपम में स्वागत वाली जगह पर कोणार्क का चक्र लगवाया। इस चक्र का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा नरसिम्हादेव-प्रथम के शासनकाल में किया गया था। इसका निर्माण ओडिशा के सूर्य मंदिर कराया गया था। इस चक्र को भारत की एक बड़ी सांस्कृतिक धरोहर माना जाता है। इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आयोजन स्थल पर पहुंचे तो पीएम मोदी ने उन्हें भी कोणार्क चक्र का महत्व बताया। बाइडेन भी ध्यान से पीएम मोदी की बात सुनते नजर आए। हंसी आती है ये देखकर कि जिस भारत में हिंदू धर्म के लोग रह रहे है उन्हे अपने ही सनतान धर्म का ‘स’ तक का अर्थ नही पता। समझ नहीं आता की बारत के तमाम देश हिंदू को लेकर कई तरह की पहल कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि कुछ लोगों को हिंदू होने पर परेशानी क्यों है?

 

जानिए आखिर क्या है सनातन धर्म?

सनातन के साथ एक और शब्द “धर्म” हमेशा आपको जुड़ा मिलेगा। इसी वजह से यह विस्तृत सनझ वाला शब्द सिर्फ एक समुदाय की पहचान भर रहा जाता है। आव्वल तो हम धर्म का ही अर्थ गलत समझ लेते हैँ। संविधान की प्रस्तावना में भी पंथनिरपेक्षता दर्ज है। धर्म निरपेक्षता नहीं। यानि कि भारतीय संविधान किसी एक पंथ को नहीं मानता। लेकिन धर्म से तो कोई निरपेक्ष नहीं हो सकता। क्या धर्म से इतर होकर आप अधर्मी बनेंगे। इसलिए सनातन के साथ धर्म जुड़ा होना तो ठीक है, लेकिन इसमें हम धर्म का जो अर्थ समझ लेते हैं हमारी वह समझ गलत है।

Tags: "Sanatan"Udhayanidhi StalinBJPCongressDMKHistory of PeriyarKeralaSanatan HistorytamilnaduTravancore
Share219Tweet137Share55
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

by Mayank Yadav
December 14, 2025

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
November 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Next Post
जानिए भारत की मेजबानी में कितना महत्वपूर्ण जी-20 का शिखर सम्मेलन

G20 Summit: जानिए भारत की मेजबानी में कितना महत्वपूर्ण जी-20 का शिखर सम्मेलन

मोरक्को भूकंप में अब तक 800 से ज्यादा मौतें, 60 साल की बड़ी तबाही

Earthquake: मोरक्को भूकंप में अब तक 800 से ज्यादा मौतें, 60 साल की बड़ी तबाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist