Site icon News1India

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर किया बड़ा हमला, कहा- ‘जेल जाएंगे अखिलेश यादव और शिवपाल यादव…

उत्तर प्रेदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने साल 2022 के मुकाबले ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। इस जीत को लेकर यूपी में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के खेमे में जहां खुशी की लहर है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी और एनडीए में आत्ममंथन का दौर जारी है। बता दें कि घोसी उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद सपा की ओर से उन पर तीखे हमले किए गए, जिसे लेकर अब राजभर ने एक बार फिर से अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रो राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव पर लगे आरोपों की जल्द जॉच होगी और जॉच में दोषी पाए जाने के बाद ये लोग जेल जाएंगे।

योगी जी से कौन मिला था?

वहीं आपको बता दें कि ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि खनन घोटाले में गायत्री प्रजापति के साथ अखिलेश यादव का भी नाम आया था। इतना ही नहीं गोमती रिवर फ्रंट में सपा नेता रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव और अखिलेश यादव तीनों का नाम है। इन सभी पर लगे आरोपों की जांच होगी और अगर ये जांच में दोषी पाए गए तो जेल जाएंगे। राजभर ने आगे तंज कसते हुए सवाल किया कि यूपी के भूमाफिया को बचाने के लिए योगी जी से कौन मिला था? राजभर ने कहा कि रामगोपाल यादव पर 100 से ज्यादा मुकदमे हैं, उन्हें बचाने के लिए वो खुलेआम सीएम योगी से मिलने गए थे।

‘एसी में बैठकर हम राजनीति नहीं करते’

सुभासपा प्रमुख ने आगे कहा कि जब पुलिस की भर्ती होती थी तब इनको केवल अपनी बिरादरी के लोग दिखाई देते थे। अखिलेश, शिवपाल और प्रोफेसर रामगोपाल एक नाम बता दें जजिसे पुलिस, लेखपाल और दरोगा बनाया हो। शायद उनको पता नहीं है कि ओमप्रकाश राजभर 24 घंटे में 12 से 18 घंटे अपने लोगों के बीच रहते हैं। इन लोगों की तरह एसी में बैठकर रााजनीति नहीं करते हैं।

समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं के बस्ती में चुनाव प्रचार करने पर राजभर ने कहा कि ये सब दगे हुए कारतूस हैं। हमने पूरे देश की राजनीति में राजभर समाज को लाकर खड़ा कर दिया है। आज देश में महाराजा सुहेलदेव की चर्चा सभी लोग करने लगे हैं।

Exit mobile version