PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन, जानें उनके जीवन के दिलचस्प किस्से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ. आज पीएम मोदी 73 साल के हो गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर 1950 को हुआ था। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने से की। वो कहते हैं ना जिसके हौसले बुलंद हो उसके सामने लाख परेशानियां क्यों ना आ जाए लेकिन आखिर में जय उसकी होती है। चाय बेचने से शुरु हुआ ये सफर आज उन्हें कहां से कहां ले आया। जिस वक्त उनको कोई जानता तक नहीं था वहीं आज पूरा देश जानता है।

बता दें कि पीएम मोदी ने जब राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़े। यहां उन्होंने कार्यकर्ता और प्रचारक की भूमिका निभाई। वहीं उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1970 के दशक से हुई। हालांकि, 1990 से पहले तक उनके राजनीतिक करियर ने ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ी थी। पीएम मोदी के राजनीतिक जीवन के शुरुआती समय के कई किस्से काफी मशहूर हैं।

चलिए जानते हैं प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनकहें किस्से….

1. 8 साल की उम्र में ही नरेंद्र मोदी ने आरएसएस के जूनियर कैडर को ज्वाइन कर लिया था। इस दौरान उनके मार्गदर्शक और गुरु
बने लक्ष्मणराव इनामदार।

2. पीएम मोदी पहले साधु बनना चाहते थे। जानकारी के मुताबिक करीब दो साल उन्होंने हिमालय में एकांत में बिताया, जहां उन्होंने
ध्यान और सनातन दर्शन का पालन किया।

3. आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री है नरेंद्र मोदी।

4. पीएम मोदी के नाम पर मोदी जैकेट ने दुनियाभर से ख्याती बटोरी और इसे वैश्विक ब्रांड बनाने में उनका योगदान है।

5. एक्स यानी ट्विटर पर पीएम मोदी के 92 मिलियन फॉलोवर्स हैं। यह दर्शाता है कि वे कितने लोकप्रिय नेता है।

6. स्कूल के दिनों में पीएम मोदी की रूचि थिएटर में थी, जहां उनकी राजनीतिक छवि को आकार मिला।

7. पीएम नरेंद्र मोदी को कविता लिखने का काफी शौक है, सात ही वो किताबों को पढ़ने का भी शौक रखते हैं।

8. बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने केवल 3 निजी स्टाफ ही अपने साथ रखे, साथ ही अपने 13 साल के कार्यकाल
में कथित तौर पर उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली।

9. पीएम नरेंद्र मोदी को साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। इस दौरान वे किसी भी विधानसभा
क्षेत्र से चुनाव नहीं जीते थे।

10. पीएम नरेंद्र मोदी एक बार तो टिकट होते हुए भी ट्रेन के फर्श पर सो गए थे। उस वक्त भी वो एक नेता के पद पर थे।

Exit mobile version