Site icon News1India

Swami Prasad Maurya : हिंदू फारसी शब्द का अर्थ नीच और चोर, अधम… स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर उगला जहर

स्वामी प्रसाद मौर्य photo

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयानों के लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन एक बार फिर हिंदू धर्म और सनातन को लेकर जमकर भड़ास निकाली है। वे उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गांधी भवन में संविधान व आरक्षण संरक्षण सेना के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू धर्म कैसे हो सकता है।

वहीं उन्होंने कहा कि हिंदू एक फारसी शब्द है जिसका मतलब होता है चोर, नीच, अधम, साथ ही उन्होंने देवी-देवताओं को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिसको तुम हिंदू राष्ट्र बोलते हो वह भारत राष्ट्र की मांग करने वाले लोग संविधान विरोधी हैँ। लोकतंत्र विरोधी हैं। इस देश के आदिवासी, दलित और पिछड़े विरोधी हैं। इसलिए सावधान रहना। आपको एक लंबे संघर्ष के बाद भारतीय संविधान मिला है।

ब्राह्मणों को लेकर कि अभद्र टिप्पणी

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे ब्राह्मणों पर निशाना साधते हुए अभद्र टिप्पणी की औकर कहा, ” ब्राह्मण कहता है कि हम ब्रह्मा के मुंह से पैदा हुए हैं। ये तो अपनी मां के पेट से पैदा होने पर भी यकीन नहीं करते । क्या आज तक आपने किसी को किसी के मुंह से पैदा होते हुए देखा है। किसी को हाथ से क्षत्रिय, किसी को वैश्य समाज से या फिर किसी को पैदा होते हुए देखा है?

हर बच्चे के पैदा होेने की एक प्रक्रिया होती है, वो चाहे कोआ भी देश हो हर जगह बच्चा अपनी मां के पेट से पैदा होता है। लेकिन पाखंडी लोगों ने अपना ही नियम बना रखा है। वहीं उन्होंने यह तक कह डाला भारत कभी भी हिंदू राष्ट्र था ही नहीं। ये न हिंदू राष्ट्र था और न है न कभी रहेगा। जाति-पाति पर बोलते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,“जाति-पाति पहले भी थी और आगे भी रहेगी।”

यह भी पढ़ें:- महिला आरक्षण को लेकर दूर करें अपना कन्फ्यूजन, नहीं आगे की राह होगी आसान, कैसे पार पाएगी मोदी सरकार

फारसी में हिंदू का मतलब

फारसी भाषा में हिंदू का मतलब देखें तो फिरोज़्ज़ुल लोग़ात डिक्शनरी के मुताबिक, हिंद शब्द हिंदुस्तान, भारत होता है और हिंदू का मतलब हिंदुस्तान में रहने वाला, हिंदुस्तानी, हिंदुस्तान का वाशिंदा, माशूक़ के रुख़सार का तिल, ख़ाल-ए-स्याह, ज़ुल्फ-ए-माशूक़ होता है।

इसके अलावा फरहंग-ए-आसफिया डिक्शनरी के मुताबिक, हिंदू का मतलब हिंदुस्तान का रहने वाला, हिंद का बाशिंदा, हिंदुस्तानी, हिंदी, हिंदुस्तान की वो कौम जिसमें बुतपरस्ती जायज़ है और उनका तरीका दिगर अक़वाम से अलेहदा है। आर्या विष्णु जैन वग़ैरह मत के लोग, हिंदुस्तान के कदीम बाशिंदे।

 

Exit mobile version