Site icon News1India

अखिलेश यादव को रोकने के लिए बड़ी चाल! दरवाजे पर लगाया ताला, गेट पर चढ़कर JPNIC परिसर में दाखिल हुए सपा मुखिया

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) लखनऊ के जेपीएनआइसी पहुंचे। अखिलेश के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें परिशन न होने का हवाला दिया एवं रोकने का प्रयास किया। बता दें कि मंगलवार देर शाम गेट पर ताला लगा दिया गया था। इतना ही नहीं गेट को फांदकर कोई बाहर से भीतर न पहुंच सके, इसके लिए लोहे की चादर की दीवार भी लगी दी गई है। लेकिन अखिलेश के समर्थकों ने लोहे की चादर को उखाड़ फेंका और सपा मुखिया ने करीब सात फीट ऊंचे गेट को फांदकर नारायण इंटरनेशनल सेंटर में दाखिल हुए।

अखिलेश ने गेट को फांदकर किया माल्यार्पण

बता दें कि परिसर के अंदर पहुंचकर अखिलेश ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा प्रदेश कार्यालय की ओर से एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अनुमति मांगी गई थी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार शाम को एलडीए ने सपा के प्रदेश कार्यालय को पत्र भेजकर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया।

एलडीए ने जेपीएनआइसी के गेट पर ताला लगा दिया। जेपीएनआइसी के गेट पर लोहे की चादरों की दीवार एलडीए ने देर शाम खड़ी कर दी।  वहीं पिछले साल विधानसभा चुनाव के समय एक चैनल को साक्षात्कार देने के लिए अखिलेश यादव जेपीएनआइसी के हेलीपैड तक पहुंच गए थे। बिना अनुमति के जेपीएनआइसी आने पर एलडीए ने इंचार्ज सहित तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें :- देवरिया हत्याकांड पर अखिलेश ने बीजेपी सरकार को घेरा, प्रशासन की संलिप्तता का जताया आशंका

Exit mobile version