Site icon News1India

Delhi Crime: 18 साल के युवक को 7-8 लड़कों ने चाकू से गोदा, तड़प-तड़प कर हुई मौत, बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ वार

देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें की संगम विहार में दिन दहाड़े 18 साल के युवक पर 7-8 लड़को ने हमला कर दिया। इस दौरान लड़के पर चाकुओं से तब तक वार किए गए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। ये सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना ने एक बार फिर से दिल्ली में कानून व्यवस्था पर आखिरकार सवाल उठा दिए हैं।

युवक पर किया ताबड़तोड़ वार

वहीं पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे संगम विहार की एक गली में सात से आठ युवकों ने एक युवक को घेरे हुए हैं। वो उसकी पहले लात -घूंसे से पिटाई कर रहे हैं। उसके बाद युवक उनसे बचने की कोशिश कर रहा है। ये लोग उस पर सरेआम हमला कर रहे हैं। इस दौरान उस पर चाकू से वार किए जाते हैं।

दिल्ली में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

वहीं युवक लड़खड़ाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद ये युवक वहां से फरार हो जाते हैं. इस दौरान कई लोग बाइक से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। इस घटाना ने एक बार फिर से दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।

Exit mobile version