Site icon News1India

MP: मुरैना में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण 5 मजदूरों की मौत

मुरैना में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण 5 मजदूरों की मौत

मुरैना में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव के कारण 5 मजदूरों की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां के एक फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव हुआ है. इस रिसाव के कारण 5 मजदूरों की मौत हो गई है.

मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

मध्य प्रदेश के मरैना जिले कि खबर ने सबको हिला कर रख दिया है. यहां पर स्थित एक फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव हुआ है. इस रिसाव के कारण फैक्ट्री में काम करने वाले 5 मजदूरों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद तुरंत मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा और फौरन फैक्ट्री को खाली कराया.

साक्षी फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में हादसा

बता दें कि ये दर्दनाक हादसा साक्षी फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में हुआ है. हादसे के वक्त इसमें कई मजदूर काम कर रहे थे और जहरीली गैस के संपर्क में आने से इनकी मौत हो गई. हादसे की सूचना पर तुरंत मौके पर फायर ब्रिगेड की कईं गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. ये घटना मुरैना जिले के जरेरुआ इलाके में हुई है.

Exit mobile version