News1India

Abbas Ansari News: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को मिली 4 दिन की पैरोल, पिता की प्रार्थना सभा में होंगे शामिल

Abbas Ansari News

Abbas Ansari News: कासगंज जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को आज, शनिवार (8 जून), को 4 दिन की पैरोल मिली है और वह गाजीपुर के लिए रवाना हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब्बास अंसारी को 9 से 11 जून तक पैरोल दी गई है, ताकि वह अपने पिता की मृत्यु के बाद होने वाली प्रार्थना सभा में शामिल हो सके।

अब्बास अंसारी 10 जून को अपने पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में शामिल होगा। 11 और 12 जून को वह पुलिस कस्टडी में अपने परिजनों के साथ समय बिता सकेगा।

अब्बास अंसारी को 4 दिन की मिली पैरोल

अब्बास अंसारी (Abbas Ansari News) 13 जून को कासगंज जेल में वापस आएगा। वह फरवरी 2023 से कासगंज जेल में बंद है। चित्रकूट जेल में पत्नी निकहत से गैर कानूनी तरीके से मुलाकात के बाद अब्बास अंसारी को कासगंज जेल भेजा गया था। अब पैरोल मिलने के बाद वह भारी सुरक्षा के बीच गाजीपुर के लिए रवाना हुआ है।

यह भी पढ़े: अयोध्या में भाजपा की हार पर क्या बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

पिता के फातिहा में शामिल होंगे अब्बास 

न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने उत्तर प्रदेश पुलिस से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अंसारी के आवास पर पुलिसकर्मी परिवार की महिला सदस्यों के सम्मान और आत्मसम्मान का ध्यान रखें। इससे पहले कोर्ट ने 10 अप्रैल को अब्बास अंसारी को पिता मुख्तार अंसारी के फातिहा में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी थी, क्योंकि वह न्यायिक हिरासत में होने के कारण अपने पिता के जनाजे में शामिल नहीं हो सका था।

मऊ से विधायक और जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी इस समय कासगंज जेल में बंद है। मई में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया था।

Exit mobile version