Site icon News1India

PM Modi UAE Visit Live: ‘अहलान मोदी’ के नारे से गूंज रहा अबू धाबी का जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम, 65,000 भारतीय समुदाय के लोगों को कर रहे संबोधित

पीएम मोदी Photo

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर यूएई गए हुए हैं. यहां अबू धाबी में वो 14 जनवरी के भव्य मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 65,000 भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. स्टेडियम में ‘अहलान मोदी’ जय श्री राम के नारे भी लग रहे हैं.

अबूधाबी में आप लोगों ने इतिहास रच दिया- पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि, आज आप लोगों ने अबूधाबी में इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर धड़कन कह रही है भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद. इस पल को जी लेना है. जी भरकर जी लेना है. आज यादें बटोर लेनी है, जो जीवन भर आपके साथ रहने वाली है. जो यादें जीवन भर मेरे साथ भी रहने वाली है. मैं आज अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं. मैं भारत के मिट्टी की खूसबू आपके लिए लाया हूं. मैें ये संदेश लेकर आया हूं कि भारत को आप पर गर्व है. आप देश का गौरव हैं.

2015 के अपने पहले यूएई दौरे को किया याद 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अपने 2015 दौरे को भी याद किया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि, मैं जब भी मेरे ब्रदर जायद से मिलता हूं, तो वो आप सभी भारतियों की  बहुत प्रशंसा करते हैं. वो यूएई के विकास में आपकी भूमिका की तारीफ करते हैं. इस जायद स्टेडियम से भी भारतीयों के पसीने की खूशबूं आती है. मुझे खुशी है कि हमारे अमीरात के साथियों ने भारतीयों को अपने दिल में जगह दिए हैं. समय के साथ ये रिश्ता और मजबूत होता जा रहा है और इसमें ब्रदर जायद की बहुत बड़ी भूमिका है.

टेक्नोलॉजी और इनोवशन में दोनों देश बढ़ रहे आगे 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, अबूधाबी में भव्य दिव्य मंदिर के लोकार्पण का समय आ गया है. हमारा रिश्ता, टैलेंट, इनोवेशन और कल्चर का है. हम दोनों देश साथ मिलकर चले हैं और आगे बढ़े हैं. आज यूएई भारत का तीसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है. आज यूएई सातवां बड़ा इन्वेस्टर्स है. आज भी हमारे बीच जो समझौते हुए हैं वो इसी कमीटमेंट को आगे बढ़ा रहे हैं, हम टेक्नोलॉजी और इनोवशन में दोनों देश आगे बढ़ रहे हैं.

पीएम मोदी ने अरबी में कही ये बात 

भाषाओं के स्तर पर दोनों देशों में कितनी नजदीकी है ये भी मैं अपने अमीरात के साथियों बताना चाहता हूं. प्रधानमंत्री ने यूएई भाषा में कहा कि, भारत और यूएई वक्त की कलम से दुनिया की किताब पर बेहतर भाग्य का हिसाब लिख रहे हैं. दोनों देशों की दोस्ती हमारी साझा दौलत है. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत माता की जय’ नारे के साथ अपना संबोधन खत्म किया.

Exit mobile version