कांग्रेस की भारत जोड़ो के बाद अब 6200 किमी की भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी से होगी शुरुआत

भारत न्याय यात्रा

लगभग 4080 किलोमीटर की पैदल भारत यात्रा के बाद अब कांग्रेस भारत न्याय यात्रा करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस की दूसरे चरण की यात्रा मणिपुर से मुंबई तक 6,200 किलोमीटर की होगी. यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 14 राज्यों से होते हुए मुंबई पहुंचेगी.

14 राज्यों के 85 जिलों से गुजरेगी  यात्रा 

 

कांग्रेस की दूसरे चरण की भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से गुजरेगी. यह यात्रा पहले की तरह पूरी पैदल नहीं होगी. इस बार यात्रा में बस का इस्तेमाल भी किया जाएग. कुल 6200 किलोमीटर की इस यात्रा में मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल,बिहार, झारखंड, ओडिसा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, और महाराष्ट्र शामिल है.

ये भी पढे; राजस्थान में कांग्रेस सरकार की महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्तियाँ रद्द, बीजेपी सरकार का फैसला

5 महीने चली थी भारत जोड़ों यात्रा

ज्ञात हो कि 7 सितंबर, 2022 को कांग्रेस ने भारत जोड़ों यात्रा की सुरुआत की थी. करीब 5 महीने के यात्रा के दौरान कांग्रेस ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए कुल 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की थी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कुल 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों,  और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरी थी.

Exit mobile version