Site icon News1India

Agra Murder Case : आगरा की मस्जिद में खून से लथपथ महिला का शव मिलने से दहशत, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

आगरा क्राइम, आगरा न्यूज, आगरा मस्जिद घटना, आगरा सोशल मीडिया ट्रेंड, आगरा मस्जिद ट्रेंड, Agra Crime, Agra News, Agra Masjid Incident, Agra Social Media Trend, Agra Masjid Trend

Agra Murder Case : आगरा की मस्जिद में एक महिला का खून से लथपथ शव मिला है जिसके बाद वहां पर डर का माहौल बना हुआ है। जिसको लेकर आगरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। शव मिलने की घटना से सोशल मीडिया पर आक्रोश है इस मामले पर एक बहस छिड़ी हुई है, हालांकि घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे का सुराग नहीं मिला है।

आगरा की एक मस्जिद में महिला का खून से सना शव मिलने की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में मिले थे और उसका चेहरा पत्थर से कुचला हुआ था। आपको बता दें कि यह मस्जिद ताजमहल हाई सिक्योरिटी जोन से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है,जिसके चलते आगरा पुलिस को इस मामले में सख्त होना पड़ा।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी ने कहा ‘पाकिस्तान में सब चाहते हैं कि मोदी चुनाव हार जाएं’, राहुल केजरीवाल और ममता को दी शुभकामनाएं

आगरा पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि यह घटना बीती 19 मई की तारीख की है और इस मामले में ताजगंज पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। डॉक्टरों की जांच से पता चला है कि मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। और इस मामले का खुलासा करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

मस्जिद में लक्कड़हारे ने देखा था शव

आपको बता दें कि शहर के नगला पेमा इलाके मे पड़ने वाली एक मस्जिद में इस महिला का शव मिला। जिसका नाम ‘संदली मस्जिद’ है आपको बता दें कि ये मस्जिद ताजमहल की हाई सिक्योरिटी जोन से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। जानकारी के मुताबिक, मस्जिद में महिला की लाश को सबसे पहले एक लकड़हारे ने देखा था जिसके तुरंत बाद उसने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस लगातार स मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन इसके बावजूद भी 10 दिनों के बाद भी पुलिस को इस घटना के आरोपी का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है।

Exit mobile version