AI Voice Romance Scam: आवाज बदलकर पहले प्यार की बातें की, फिर ठगे 7 लाख रुपये

AI Voice Scam: मुंबई में एक महिला ने अपनी पड़ोसी रश्मि से कहा कि उसे अच्छी नौकरी की तलाश है। रश्मि ने महिला की जरूरत का फायदा उठाकर उसे ठग लिया।

AI Voice Scam: देश में साइबर ठगी के नए-नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई से भी साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां AI की मदद से एक व्यक्ति की आवाज बदलकर उसे नौकरी देने के बहाने 7 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने इस साइबर ठगी मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसका पति अभी भी फरार है।

क्या है पूरा मामला

वास्तव में, पूरा मामला सात महीने पहले शुरू हुआ था। जहां 34 साल की एक महिला एक प्रतिष्ठित पद की तलाश में थी उसने यह बात अपनी पड़ोसी रश्मि को बताई, जिसके बाद महिला ने उसकी आवश्यकताओं को पूरा करने की योजना बनाई। पीड़ित महिला ने पड़ोसी महिला की आवाज में बात की।

रश्मि ने खुद को अभिमन्यु मेहरा के रूप में पेश किया और कहा कि रश्मि ने तुम्हारा नंबर दे दिया है। कुछ देर में दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई। आरोपी महिला अभिमन्यु मेहरा ने पीड़िता को प्यार के जाल में फंसाया और दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

AI Voice Scam

क्या हुआ?

खाते में ट्रांसफर किए 7 लाख

रिलेशनशिप में आने के बाद पीड़िता ने अभिमन्यु मेहरा के खाते में 7 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जबकि अभी तक उसकी अभिमन्यु मेहरा से मुलाकात भी नहीं हुई थी। पीड़ित महिला के मुताबिक उसने अभिमन्यु मेहरा से मिलने की काफी कोशिश की लेकिन वह हर बार बात को टाल देता था।

“मैंने जो कहा वो सच्चाई मिटाई नहीं जा सकता…” ऐसा क्यों बोले राहुल?

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

अभिमन्यु मेहरा के न मिलने पर पीड़िता को शक हुआ। जिसके बाद महिला ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने रश्मि से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई, जिसमें पता चला कि कैसे उसने आवाज बदलकर खुद को अभिमन्यु मेहरा बना लिया और पीड़िता के साथ साइबर ठगी की। पुलिस ने बताया कि इस साइबर ठगी को लेकर रश्मि के पति का पूरा सहयोग मिल रहा था।

आप कैसे बचें इन स्कैम से ?

यह मामला हमें साइबर अपराधियों के नए तरीकों से सावधान करता है। हमें ऑनलाइन लेनदेन करते समय और अजनबियों से बात करते समय हमेशा सतर्क रहना चाहिए।

Exit mobile version