Site icon News1India

अजित पवार की NCP ने भाजपा के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

Jammu& Kashmir

Jammu& Kashmir: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

NCP के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी बृजमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पुलवामा जिले में तीन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

जानें किसे कहां से मिला टिकट

त्राल से मोहम्मद यूसुफ हजाम, पुलवामा से इश्तियाक अहमद शेख, और राजपुरा से अरुण कुमार रैना को प्रत्याशी बनाया गया है। ये सभी उम्मीदवार NCP के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में घड़ी चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।

यह पहली बार है जब NCP जम्मू-कश्मीर (Jammu& Kashmir) में चुनाव लड़ रही है और वह किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन किए बिना मैदान में उतरी है। इसका मतलब है कि महाराष्ट्र में साथ मिलकर सरकार चला रही बीजेपी और NCP जम्मू-कश्मीर में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

यह भी पढ़े: Noida में अट्टा रेड लाईट के पास ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार

90 सीटों पर तीन चरणों में होगा चुनाव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों के लिए 3 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 18 सितंबर को 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। पार्टी ने कहा कि बाकी चरणों के उम्मीदवारों की सूची और अन्य जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। इस चुनाव में बीजेपी और अन्य दलों के बीच कड़ी टक्कर की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं; 2014 में हुए चुनाव के बाद बीजेपी ने पीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Exit mobile version