Monday, March 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Akash Anand: क्या चंद्रशेखर आजाद का उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा दबदबा? मायावती ने लिया बड़ा फैसला

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
June 23, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव
Akash Anand
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Akash Anand: देश भर से आए बीएसपी के नेता पार्टी ऑफिस में इकट्ठा हो चुके थे। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद इस बैठक का आयोजन किया गया था। बीएसपी चीफ मायावती समय की पाबंद हैं, इसलिए बैठक सुबह 11 बजे शुरू होने वाली थी और सभी नेता समय से पहले अपनी जगह पर बैठ चुके थे।

जैसे ही घड़ी की सुई 11 की ओर बढ़ी, हलचल बढ़ गई और मायावती के आने की सूचना मिल गई। कुछ ही सेकंड बाद मायावती अपने भाई आनंद कुमार और भतीजे आकाश आनंद के साथ हॉल में प्रवेश कर गईं।

RELATED NEWS

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

January 26, 2026
Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

January 15, 2026

मायावती ने मुस्कुराते हुए दिया आशीर्वाद 

मायावती सबसे आगे थीं और उनके पीछे आनंद कुमार और आकाश आनंद (Akash Anand) थे। हॉल में पहुंचकर मायावती अपनी कुर्सी पर बैठ गईं। आकाश आनंद ने उनके पैर छुए और मायावती ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इसी दौरान फोटोग्राफरों ने कहा, “बहन जी, एक बार और।” मायावती मुस्कुराते हुए फिर से आकाश के माथे पर हाथ रखकर फोटो खिंचवाईं।

आकाश आनंद वही हैं जिन्हें मायावती ने कुछ महीने पहले अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया था। वे पार्टी में मायावती के बाद दूसरे नंबर के नेता थे और पार्टी के भविष्य माने जाते थे। वे देश भर में जाकर पार्टी का प्रचार कर रहे थे और मीडिया को इंटरव्यू दे रहे थे, लेकिन चुनाव के बीच में मायावती ने उनसे सारे अधिकार छीन लिए थे और उन्हें घर बैठने के लिए कह दिया था।

आकाश आनंद फिर से राष्ट्रीय संयोजक

मायावती ने 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के बाद उनकी अपरिपक्वता का हवाला देते हुए आकाश को पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटा दिया था और उनके प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीएसपी को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई, जिससे पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

बताया गया कि आकाश आनंद के आक्रामक भाषणों से मायावती नाराज हो गई थीं। बीजेपी के खिलाफ एक विवादित बयान को लेकर आकाश पर मुकदमा भी हो गया था, लेकिन सीनियर नेताओं के सामने मायावती का आकाश के माथे पर हाथ रखना बदलते हालात का संकेत था। आकाश आनंद की बीएसपी की मुख्य धारा में वापसी हो गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुश खबरी, पांचवे वेतनमान वालों का बढ़ाया गया महंगाई भत्ता 

मायावती ने आकाश आनंद को फिर से अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया है और कहा कि वे पार्टी से नौजवानों को जोड़ेंगे। लेकिन मीटिंग में तय हुआ कि आकाश को अभी यूपी के राजनीतिक मामलों से दूर रखा जाएगा।

क्या चंद्रशेखर का बढ़ रहा दबदबा?

चंद्रशेखर रावण के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से मुकाबला करने के लिए आकाश को फिर से पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रशेखर और उनकी आजाद समाज पार्टी तेजी से यूपी में पैर पसार रही है और चंद्रशेखर नगीना से लोकसभा सांसद बन गए हैं।

ऐसे में मायावती और आकाश आनंद की चुनौती बढ़ गई है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीएसपी का वोट शेयर 9.3% रह गया है, जिससे मायावती के सामने सबसे बड़ा खतरा अपना दलित वोट बैंक बचाने का है।

Tags: Akash AnandBSPChandrashekhar AzadMayawati
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
January 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Mayawati

ब्राह्मणों को सम्मान, क्षत्रिय-यादव का साथ… विरोधियों का खेल बिगाड़ने को ‘बहनजी’ तैयार!

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Sarvajan Hitay Sarvajan Sukhay: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर 2027 के उत्तर प्रदेश...

Mayawati

बाल-बाल बचीं मायावती! जन्मदिन की प्रेस वार्ता में अचानक भड़की आग, सुरक्षा घेरे में बाहर निकलीं ‘बहन जी’

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Press Conference Short Circuit Fire Incident,: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आज...

Mayawati

UP की राजनीति में हलचल! मायावती के 70वें जन्मदिन पर योगी ने मांगी दुआ, तो अखिलेश ने दी भाजपा को पटखनी

by Mayank Yadav
January 15, 2026

Mayawati Birthday: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती आज अपना 70वां...

Mayawati

बुआ मायावती की गोद में आई ‘नन्हीं बहनजी’, भतीजे आकाश आनंद के घर गूंजी किलकारी!

by Mayank Yadav
December 25, 2025

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद के घर बेटी के रूप...

Next Post
Merrut

Merrut News: महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े गए DSP, डिमोट कर फिर से बनाया गया सिपाही

Samajwadi bulletin

Samajwadi bulletin: क्यों कभी अपनी भाषा के लिए लड़ने वाले समाजवादी पलट गए? जानिए क्या हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist