Alka Yagnik : अलका याग्निक, जिन्हें 90s में बॉलीवुड के कई पॉपुलर और आइकॉनिक गानों की आवाज़ देने के लिए जाना जाता है। उनको लेकर आज एक हैरान कर देने वाली खबर सामन आई है। आपको बता दें कि उन्हें रेयर न्यूरो समस्या नाम की एक गंभीर समस्या हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि उन्हें अब सुनने में दिक्कत हो रही है।
Alka Yagnik हुई वायरल अटैक का शिकार, फ्लाइट से बाहर आते ही सुनाई देना हुआ बंद
अलका ने बताया कि उन्हें एक वायरल अटैक के बाद यह समस्या हुई है और एक दिन फ्लाइट से बाहर आते हुए उन्हें यह एहसास हुआ कि वो सुन नहीं पा रही हैं. अलका ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए फैंस और साथी कलाकारों को यह सलाह दी कि वे लाउड म्यूजिक से दूर रहें।

