Site icon News1India

Bihar: मधुबनी के झंझारपुर में अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर साधा निशाना

मधुबनी के झंझारपुर में अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर साधा निशाना

मधुबनी के झंझारपुर में अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित, आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर साधा निशाना

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 सितबंर को बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक बड़े जनसभा को संबोधित किया. यहां पर उन्होंने आरजेडी प्रमुख एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर जमकर निशाना साधा.

बिहार में सक्रीय हुए लालू यादव- शाह

गृह मंत्री अमित शाह अपने मुधबनी जिले के झंझारपुर संबोधन के दौरान सूबे की सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने आरजेडी प्रमुख एवं पूर्व सीएम लालू यादव पर भी निशाना साधा. शाह ने बोला कि, ‘बिहार में लालू-नीतीश की सरकार में अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, पूरा प्रदेश एक बार फिर जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है. लालू यादव एक बार फिर से सक्रीय हो गए हैं. लालू और नीतीश का गठबंधन बस स्वार्थ का है. लालू यादव अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार देश का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं.’ अमित शाह ने आगे कहा कि, नीतीश जी आपकी दाल नहीं गलेगी, यहां पर गठबंधन के सभी 40 सीट जीता दीजिए.

बिहार में भरे हैं बालू और दारू माफिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि, ‘ लालू यादव ने बिहार को सालों पीछे ढकेलने का काम किया है. वहीं इंडिया गठबंधन सनातन धर्म पर बयानबाजी कर रहे हैं. ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. अगर लालू यादव को हमने नहीं हराया और मोदी को फिर प्रधानमंत्री नहीं बनाया तो पूरा सीमांचल घुसपैठ से भर जाएगा. ये लोग बिहार में वोटबैंक की राजनीति करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. अभी प्रदेश में बालू माफिया, दारू माफिया चारों तरफ हैं. ‘

यह भी पढ़े – PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज, कहा-पीएम अगला जन्मदिन पूर्व प्रधानमंत्री के तौ पर मनाएंगे’

केंद्र सरकार के उपलब्धियों को गिनाया

अमित शाह ने बिहार में केंद्र सरकार की बीजेपी की उपलब्धियों को भी गिनाया. उन्होंने कहा है कि मिथिलांचल के मखाना को नई पहचान दिलाई गई. केंद्र सरकार ने राज्य के गरीबों के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन लालू यादव ने गरीबों के लिए क्या किया? मोदी सरकार ने 86 लाख किसानों को सीधे बैंक अकाउंट में 6000 रुपए दिए और 80 लाख से अधिक लाभार्थी को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुवीधा दी.

Exit mobile version